
नई दिल्ली: सपना चौधरी की डांस वीडियोज़ के करोड़ों दीवाने हैं। एक बार सपना का एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना ने कमाल का डांस किया है। सपना जिस गाने पर डांस कर रही हैं उसका नाम है- दरोगा जी। ये गाना जब रिलीज हुआ था तब इसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब खुद सपना ने इस गाने पर डांस कर स्टेज पर आग लगा दी। आप भी देखिए सपना चौधरी का डांस वीडियो
सपना के इस डांस वीडियो को उनके फैन पेज से शेयर किया गया है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कि सपना के फैंस उनका डांस देखकर काफी सीटियां और तालियां बजा रहे हैं। सपना का हर डांस वीडियो वायरल हो जाता है। आपको बता दें बिग बॉस के बाद से सपना की पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गई। आज वो सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी परफोर्मेंस करती हैं।