बॉलीवुड

Sapna Choudhary ने करवा चौथ पर किया शादी का खुलासा, दुल्हन के लिबास में पति संग शेयर की तस्वीरें

सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) ने इस करवा चौथ ( Karwa Chauth ) पर अपनी शादी को लेकर सार्वजनिक रूप से मुहर लगा दी है। सपना ने कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह पति वीर साहू ( Veer Sahu ) संग करवा चौथ मनाती नजर आ रही हैं। हालांकि अधिकतर फैंस ने उनसे यही सवाल किया कि उनकी शादी कब हुई।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2020, 11:05 PM IST
Sapna Choudhary ने करवा चौथ पर किया शादी का खुलासा, दुल्हन के लिबास में पति संग शेयर की तस्वीरें
Sapna Choudhary ने करवा चौथ पर किया शादी का खुलासा, दुल्हन के लिबास में पति संग शेयर की तस्वीरें

मुंबई। आखिरकार पति-पत्नी के प्यार के पारम्परिक त्योहार करवा चौथ पर सिंगर-एक्टर सपना चौधरी ( Sapna Chaudhary ) ने अपनी शादी को सार्वजनिक कर दिया है। सपना ने करवा चौथ को पति वीर साहू ( Veer Sahu ) के साथ फोटोज शेयर की हैं। इसमें दोनों करवा चौथ सेलिब्रेट ( Karwa Chauth Celebration ) करते नजर आ रहे हैं।

दुल्हन की तरह सजी सपना
सपना ने कुल चार फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में वह पति वीर साहू को चलनी में देखती नजर आ रही हैं। जबकि दूसरी फोटो में वह पति का मुंह मीठा कराती देखी जा सकती हैं। तीसरी और चौथी फोटोज में वह सुहागन की तरह सजी मांग में सिंदूर लगाए मुस्कुराती दिख रही हैं। इन फोटोज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। दोनों को शादी की बधाइयां दे रहे हैं।

'आपकी शादी कब हुई?'
सपना ने अपनी फोटोज के कैप्शन में लिखा,'हैप्पी करवा चौथ।' इन फोटोज के कमेंट्स में अधिकतर फैंस ने यही सवाल किया कि उनकी शादी कब हुई। बिना शादी के करवा चौथे कैसे? हालांकि सपना की तरफ से पहले भी और इस बार भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। उनके पति वीर साहू फेसबुक पर बता चुके हैं कि उनकी शादी सपना से जनवरी में हुई थी। वीर के एक करीबी रिश्तेदार के निधन की वजह से शादी की सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई। बता दें सपना की ही तरह वीर भी सिंगर-एक्टर हैं और हरियाणा और पंजाब में लोकप्रिय हैं।

लम्बे समय बाद अपडेट किया सोशल मीडिया

सपना ने लम्बे समय बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है। पिछले महीने 5 अक्टूबर को उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की थी। उसके बाद उनकी यह पहली पोस्ट है। हालांकि करवाचौथ मनाने की इन फोटोज में सपना का बेटा नजर नहीं आया। फैंस को उम्म्मीद है कि वह जल्द ही अपने बच्चे से उनको मिलवाएंगी।

ऐसे हुआ विवाद

गौरतलब है कि सपना और वीर साहू की शादी को लेकर इस साल के प्रारम्भ से ही कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि उन्होंने शादी जनवरी में कर ली थी, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। फैंस को इस शादी के बारे में तब मालूम चला जब सपना पहले बच्चे की मां बनीं। इस मौके पर वीर साहू ने फेसबुक लाइव पर आकर बच्चे के जन्म की जानकारी दी थी। हालांकि इस दौरान वह नाराज भी नजर आए। उनकी नाराजगी की वजह कुछ लोगों की ओर से शादी की घोषणा किए बगैर बच्च होने पर किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स थे।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई