
करीना कपूर की सौतेली बेटी सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'केदारनाथ' का पहला शेड्यूल पूरा करके वापस मुंबई पहुंच गई हैं। सारा और सुशांत सिंह के फैंस की इस मूवी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग ऐसी उम्मीद जता रहे हैं कि सारा इस फिल्म के जरिए इस सोच को तोड़ देंगी कि केवल भाई-भतीजावाद के कारण ही स्टार किड्स बॉलिवुड में टिक पाते हैं।
हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अली को पिछले कुछ समय में काफी सारा फिल्मों के आॅफर आए हैं लेकिन उन्होंने अभी तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। सारा ने कॅरियर को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए 'केदारनाथ' के कम्लीट होने तक कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं करने का फैसला किया है। इस बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने मीडिया को बताया, 'यह साफ है कि सारा पहले फिल्म में अपना फर्स्ट लुक देखना चाहती हैं। सारा ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और वह जल्दबाजी में कोई भी फिल्म साइन नहीं करना चाहती हैं। इसके अलावा अमृता सिंह भी इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि सारा को किस तरह की फिल्में ऑफर की जा रही हैं।'
इस फिल्म के सारा ने काफी कठिन तैयारी भी की थी और फिल्म के लिए काफी वजन भी घटाया है। सारा ने शूटिंग के दौरान भी अपने ट्रेनर के साथ लगातार वर्क आउट करती रही हैं। सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' का डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया है और यह अगले साल रिलीज होगी। सुशांत सिंह और सारा अली खान की फिल्म अगले साल 2018 में रिलीज होने वाली है। हालांकि फिल्म के मेकर्स ने अभी तक 'केदारनाथ' के प्लॉट को अभी तक दबाकर रखा है लेकिन हालिया खबरों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म हिंदू-मुस्लिम लव स्टोरी पर आधारित है। अभिनेता सुशांत राजपूत एक पिट्ठू मजदूर की भूमिका में है। पिट्ठू मजदूर केदारनाथ में यात्रियों को लाने ले जाने का काम करते हैं। गरीब परिवार से होने के कारण वह मजदूरी से ही अपना परिवार चलाते है। जबकि उनके भाई के रूप में बाल कलाकार अक्षत भट्ट भूमिका निभा रहे हैं।