बॉलीवुड

सैफ की बेटी सारा ने सरेआम किया खुलासा, करना चाहती हैं इस अभिनेता से शादी

शो के अगले एपिसोड में सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2018, 10:08 AM IST
Sara ali khan
Sara ali khan

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का छठा सीजन काफी सुर्खियां बटोर रहा है। अब तक इस शो में कई नई जोडिय़ां शिरकत कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले आमिर खान ने शो में शिरकत की और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे किए। शो के अगले एपिसोड में सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ नजर आएंगी। इस दौरान दर्शकों को बाप-बेटी के बीच की बेहतरीन बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। इस एपिसोड में सारा अली भी अपनी पर्सनल लाइफ और लाइक्स, डिसलाइक्स पर बात करती नजर आएंगी। बता दें कि सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही हैं।

सैफ पूछना चाहेंगे तीन सवाल:
हाल ही में शो के प्रोमो का वीडियो सामने आया है इसमें करण जौहर ने सैफ से पूछा कि वह सारा के ब्वॉयफ्रेंड से कौन-कौन से सवाल पूछना चाहेंगे। सैफ ने कहा पॉलिटिकल व्यूज के बारे में और ड्रग्स के बारे में।

कार्तिक को करना चाहती हैं डेट:
शो में जब सारा से पूछा गया कि वह किस बॉलीवुड एक्टर को डेट करना चाहती हैं और किस एक्टर से शादी करना चाहती हैं तो इस पर सारा का जवाब भी काफी दिलचस्प था। उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि अगर अभी उनसे पूछा जाए तो वह बॉलिवुड की नई सनसनी कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहेंगी। हालांकि शादी के सवाल पर सारा ने अलग जवाब दिया। सारा ने कहा कि अगर उनसे शादी के बारे में पूछा जाए तो वह रणबीर कपूर से शादी करना चाहेंगी।

'केदारनाथ' से करेंगी डेब्यू:
बता दें कि सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलिवुड डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा सारा अगले साल रिलीज होने जा रही फिल्म 'सिंबा' में भी नजर आएंगी जिसमें उनके ऑपोजिट रणवीर सिंह नजर आएंगे।

Published on:
Also Read
View All