बॉलीवुड

Sara Ali Khan ने Saif और Amrita Singh के अननोन साइड का किया खुलासा, जानकर रह जाएंगे दंग

सारा अली खान ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपने फ्रैंक नेचर को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती है। वह आए दिन कुछ ना कुछ या तो ऐसा बोल जाती है यो पोस्ट कर देती है जिसके कारण वह नेटिजन्स के लिए चर्चा का विषय बन जाती है।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2021, 3:57 PM IST
sara-thumb.jpg

सारा अली खान हमेशा ही सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज और फनी वीडियोस से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्टिव करती रहती है। सारा ने एक बार फिर से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया हैं, क्योंकि बताया है कि जब उनके माता पिता शादी के बंधन में बंधे थे, तब वह अपने दोस्तों के साथ ख़ूब शरारत किया करते थे। सारा ने इस दिलचस्प किस्सों का ज़िक्र एक चैट शो के दौरान किया था।

सारा ने बताया कि अमृता और सैफ़ ने अपने एक दोस्त नीलू मर्चेंट और उनकी पति को डराने का प्लान किया था और दोनों ने अपने चेहरे पर पोलिश लगा लिया था और सैफ़ ने अमृता को चुपके से उनके कमरें में भेज दिया और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। नीलू मर्चेंट कमरें में अपने पति के साथ सोयी हुई थी। अमृता को रूम में देख नीलू के पति ने गन निकाल ली थी। गन को देख अमृता चिल्लाते हुए बोली गोली मत चलना, मैं डिंगी 'अमृता' हूँ। नीलू के पति ने ये बातें सुनी और गन नीचे की, तब जाकर अमृता की सांस में सांस आई। सारा ने आगे बताया कि वह अपने माता पिता के चेहरे पर पालिश के पुराने जोड़े के फोटों अपने पास रखती हैं, कहती हैं कि मैं बस अपने माता पिता के चेहरे पर पॉलिश के साथ ही यह फोटों देखती हूं।

गौरतलब है कि अब सैफ़ और अमृता अलग हो गए हैं। आपको बता दें कि सैफ़ ने अपनी उम्र से 12 बड़ी अमृता से शादी की थी। सैफ़ का अमृता से एक बेटा और बेटी भी हैं और शादी के 13 साल बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया था। सैफ़ के बेटे और बेटी की कस्टडी उनकी माँ यानि कि अमृता को ही सौपी गयी थी और सैफ़ अली खान ने करीना के साथ अपनी एक अलग दुनियां बसा ली हैं। सैफ़ के करीना कपूर से दो बेटे भी हैं।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में प्रैंक के कई किस्से काफी मशहूर हैं। प्रैंक करने में अजय देवगन का नाम सबसे आगे है आता है। बताया जाता है कि अजय ने तो सदी के महानायक अभिताभ बच्चन के साथ भी प्रैंक किया हैं। अक्षय कुमार ने भी एक बार विद्या बालन के साथ प्रैंक किया था। कहा जाता है कि 'है बेबी' के सेट पर अक्षय ने रितेश देशमुख के फ़ोन से विद्या को आई लव यू का मैसिज भेज दिया था और साथ में किस के खूब इमोजी भी भेज दिए। रिप्लाई में विद्या ने भी किस की इमोजी भेजी थी। जब यह बात रितेश को पता चली तो वह हैरान रह गए तब अक्षय ने बताया कि कैसे उन्होंने रितेश और रेखा के साथ प्रैंक किया था।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन