बॉलीवुड

सारा अली खान ने खास अंदाज में किया 2021 को अलविदा, देखिए एक्ट्रेस का ये ख़ास वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस साल 2021 के कुछ खास पलों को साझा करती नजर आ रही हैं।
2 min read
sara-ali-khan-1200-2.jpg

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों विक्की कौशल के साथ अपकमिंग फिल्म लुका छुपी-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। और हाल ही में उन्होने अपनी फिल्म अतरंगी रे से खूब सुर्खिया बटोरी। सारा अली खान इस फिल्म में अक्षय कुमार और साउथ एक्टर धनुष के साथ नजर आई। सारा अली खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। और अपने फैंस के लिए वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सारा ने 2021 में सोशल मीडिया पर बहुत धूम मचाई साथ ही सारा के नॉक नॉक वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए। जिस कारण सारा को उनके फैंन नॉक-नॉक क्वीन कहने लगे थे। सारा ने एक अपने फैंस के साथ एक सीरीज की शुरूआत की है जिसमें वह अपने खास पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसी क्रम में सारा ने साल 2021 को अलविदा कहते हुए एक विडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसे उनके फैंस के बहुत पसंद कर रहे है।

सारा अली खान अपने बड़बोलेपन के लिए जानी जाती है। साथ ही इंस्टाग्राम पर उनको 38 मिलियन से ज्यादा फैंस फॉलो करते हैं, जिनके साथ वो अपने अपने खास पलों करो साझा करती हैं और फैंस को भी उनका ये अंदाज बेहद पसंद आता है। सारा अली खान ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया हैं उसमें उन्होंने 2021 के खास पलों को साझा करके जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की फेमस पोयम जिंदा हो तुम के साथ एक वीडियो शेयर किया हैं। वीडियो को अब तक 5 लाख से अधिक लाइक प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने साथ में लिखा कि 2021 के वो पल जिन्होंने मुझे जिंदा रहने का अहसास करवाया।

सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा हाल ही में अतरंगी रे में अक्षय कुमार के साथ रिंकू की भूमिका में नजर आए थी। इसी के साथ सारा जल्द ही विक्की कौशल के साथ लुका छुपी-2 में नजर आएगी।

Published on:
31 Dec 2021 06:18 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद