बॉलीवुड

Happy Birthday: तैमूर अली खान हुए तीन साल के, बहन सारा अली खान ने शेयर की ये प्यारी तस्वीरें

आज है तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का जन्मदिन 3 साल के हुए करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर बहन सारा अली खान (Sara Ali Khan ) ने पोस्ट की तस्वीरें

2 min read
Dec 20, 2019
बर्थडे विश करते हुए सारा अली खान ने पोस्ट की ये तस्वीर

नई दिल्ली। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का बर्थडे है। तैमूर अली खान आज 3 साल के हो गए है। तैमूर के बर्थडे की प्लानिंग काफी समय से चल रही थी। सोशल मीडिया पर भी तैमूर के बर्थडे की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। वैसे भी तैमूर मीडिया में आए दिन छाए रहते है। स्टारकिड में सबसे चाहते हैं तैमूर अली खान।

वहीं बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपने इस्टाग्राम से तैमूर और इब्राहम अली खान के साथ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में तैमूर अपने भाई-बहन के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे है। सारा ने तैमूर को बर्थडे विश करते हुए तीन तस्वीरें शेयर की है।

पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सारा अली खान भाई तैमूर के साथ मैट पर तैमूर को पकड़ कर बेटी हैं और तैमूर को कैमरे की तरफ देखने को कह रही है।

वहीं दूसरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कैसे सारा अली खान अपने छोटे भाई तैमूर को खाना खिला रही हैं। तैमूर कुर्सी पर बैठें हैं और सारा हाथ में खाने की कटोरी और चम्मच से तैमूर को खाने खिला रही हैं।

तीसरी तस्वीर में सारा अली खान के साथ उनके भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) भी नज़र आ रहे है। इस तस्वीर में सारा इब्राहिम खान संग तैमूर बेड पर हैं। ये तस्वीर रक्षा बंधन की। इस तस्वीर में सारा और इब्राहिम तैमूर के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Published on:
20 Dec 2019 12:00 pm
Also Read
View All