बॉलीवुड

सैफ और अमृता के बेटे इब्राहिम के जन्मदिन पर करीना कपूर ने रखी धमाकेदार पार्टी, सेलिब्रेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

इब्राहिम अली खान ने हाल ही में मनाया अपना 20वां जन्मदिन जन्मदिन के मौके पर करीना कपूर ने रखी धमाकेदार पार्टी सारा अली खान ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर की शेयर  
2 min read
• •
Mar 08, 2021
sara_ali_khan.jpg
Sara Ali Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में अपना 20वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर उन्हें कई सेलेब्स ने विश किया। वहीं, करीना कपूर खान ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्हें बधाई दी थी। उसके बाद सारा अली खान और इब्राहिम अपने पिता सैफ और करीना के घर पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि यहां पर बेबो ने इब्राहिम के लिए धमाकेदार पार्टी रखी थी। जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

सैफ और बच्चों के बीच जबरदस्त बॉन्ड

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में सारा अपने भाई इब्राहिम और पिता सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। तीनों के बीच जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिल रहा है। इस दौरान सारा ने स्काई ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इब्राहिम ने जींस-टीशर्ट के साथ एक डेनिम जैकेट कैरी किया, जिसके पीछे बर्थडे किंग लिखा हुआ था। वहीं, सैफ अली खान मरून कुर्ते और सफेद रंग के पजामे में नजर आए।

पिता की कार्बन कॉपी

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, 'डैडीज डे आउट।' इसके साथ ही, सारा ने हैशटैग में इब्राहिम को पिता की तरह बताया और कहा कि वो सैफ अली खान की कार्बन कॉपी हैं। सारा के इस पोस्ट पर 16 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, कमेंट कर फैंस तीनों की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सारा ने लिखा प्यार भरा नोट

इससे पहले सारा अली खान ने प्यार भरे मैसेज के साथ अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। सारा ने इब्राहिम के साथ बिताए खास पलों की कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो, इग्गी पॉटर। मैं तुमसे वादा करती हूं कि तुम्हारे लिए हमेशा बेस्ट कॉफी बनाऊंगी। बीच पर घूमने के लिए तुम्हारा पीछा करूंगी। तुम्हें प्यार से खिलाऊंगी। हमेशा परेशान करूंगी। तुम्हें छोटे बच्चे की तरह पोज देने के लिए फोर्स करूंगी। तुम्हें बैडमिंटन में हराऊंगी। बेकार गूगल मैप्स नेविगेटर बने रहो और बेस्ट नॉक नॉक जोक्स सुनाते रहो।'

बता दें कि सारा और इब्राहिम के बीच जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिलता है। दोनों अक्सर साथ में पार्टी और वेकेशन एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें सारा अली खान जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और धनुष लीड रोल में होंगे।

Published on:
08 Mar 2021 08:57 am
Also Read
View All