बॉलीवुड

पिता सैफ अली के साथ ना रहने पर सारा अली ने दिया यह चौंकाने वाला बयान

मेरी मां ने मुझे कभी भी किसी चीज की कमी नहीं महसूस होने दी

2 min read
Jan 09, 2019
sara ali khan

अभिनेत्री सारा अलरी खान अपनी पहली ही फिल्म से सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि सारा ने फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया है। इसके बाद वह हाल में रिलीज हुई फिल्म 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में नजर आईं। यह फिल्म सुपरहिट हो गई है और बॉक्स आॅफिस पर करीब 200 करोड रुपए का कलेक्शन कर लिया है। हाल में सारा ने एक इंटरव्यू में अपने निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

झूठ नहीं बोल सकती:
सारा से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उनकी दादी शर्मिला टैगौर कहती हैं कि इतनी कम उम्र में वह आत्मविश्वास से भरपूर हैं, वह इतना आत्मविश्वास कहां से लाती हैं। इस पर उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि यह ईमानदार होने से आता है और यही एकमात्र तरीका है जिससे मैं ऐसी बन सकती हूं। जो लोग अच्छे से झूठ बोल सकते हैं, उन्हें ऐसा करने दें। मैं ऐसा नहीं कर सकती। झूठ बोलते ही मेरी जुबान लडखड़ाने लगती है। मेरे लिए सच्चा होना मुझे सूट करना है।'

दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं:
सारा ने परिवार और मीडिया से मिल रही प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर कहा,'मैं जो भी करूंगी परिवार वाले मुझे पसंद ही करेंगे क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं, लेकिन समालोचकों और दर्शकों से जो प्रतिक्रिया मिली है, वह अभिभूत कर देने वाली है। मैं इसे जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगी।'

80 फीसदी हकदार:
सारा से जब पूछा गया कि जो प्यार उन्हें मिल रहा है, क्या वह इसकी हकदार हैं तो उन्होंने कहा कि 80 फीसदी वह इसकी हकदार हैं। बाकी 20 फीसदी कहां से आ रहा है, वह नहीं जानतीं और यह चीज उन्हें आभारी और भावुक महसूस कराती है। उन्होंने कहा कि अभिनय में उन्हें कोई अनुभव नहीं था और बस ईमानदारी से काम किया और उनके लिए आगे बढऩे का यही एकमात्र तरीका रहा।

मां ने किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी:
अभिनेत्री ने यह पूछे जाने पर कि ज्याादतर उनकी परवरिश मां ने किया, ऐसे में पिता के आसपास न होने की कमी क्या उन्होंने महसूस की तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि एक ही घर में नाखुश माता-पिता के रहने से अच्छा अलग-अलग घरों में खुश माता-पिता का रहना है। मेरी मां ने मुझे कभी भी किसी चीज की कमी नहीं महसूस होने दी। मेरे और मेरे भाई के पैदा होने पर मेरी मां ने कुछ और नहीं किया, हमारी परवरिश व देखभाल पर ही पूरा ध्यान दिया।'

Published on:
09 Jan 2019 09:59 pm
Also Read
View All