बॉलीवुड

Sara Ali Khan ने भाई इब्राहिम अली खान को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, बोलीं- हमेशा परेशान करूंगी

सारा अली खान ने भाई इब्राहिम के साथ शेयर की मजेदार तस्वीरें तस्वीरों में भाई बहन के बीच दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग
2 min read
Mar 05, 2021
sara_ali_khan.jpg
Sara Ali Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आज सारा के छोटे भाई इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने खास अंदाज में अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी है।

भाई-बहन के बीच दिखी जबरदस्त बॉन्डिंग

सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Sara Ali Khan Instagram) पर कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं, जिसमें दोनों भाई-बहनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। साथ में खाने से लेकर वेकेशन एंजॉय करने तक सारा और इब्राहिम की तस्वीरें सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। एक तस्वीर में सारा अपने हाथ से भाई को खाना खिला रही हैं।

सारा ने लिखा प्यार भरा मैसेज

सारा ने इसके साथ प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं, 'जन्मदिन मुबारक हो, इग्गी पॉटर। मैं तुमसे वादा करती हूं कि तुम्हारे लिए हमेशा बेस्ट कॉफी बनाऊंगी। बीच पर घूमने के लिए तुम्हारा पीछा करूंगी। तुम्हें प्यार से खिलाऊंगी। हमेशा परेशान करूंगी। तुम्हें छोटे बच्चे की तरह पोज देने के लिए फोर्स करूंगी। तुम्हें बैडमिंटन में हराऊंगी। बेकार गूगल मैप्स नेविगेटर बने रहो और बेस्ट नॉक नॉक जोक्स सुनाते रहो।' सारा का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

उनके पोस्ट पर कुछ ही घंटों में 10 लाख से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं। वहीं, फैंस कमेंट कर भाई-बहन के प्यारे रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें सारा और इब्राहिम साथ में काफी टाइम स्पेंड करते हैं। साथ में जिम जाने से लेकर वेकेशन जाने तक। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

अक्षय कुमार के साथ आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान को पिछली बार फिल्म 'कुली नं 1' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा सारा जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और धनुष लीड रोल में हैं। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
05 Mar 2021 03:27 pm