बॉलीवुड

Sarfira Box Office Collection Day 12: अक्षय की ‘सरफिरा’ का हुआ बुरा हाल, 12वें दिन कलेक्शन की निकली हवा

Sarfira Box Office Collection Day 12: फिल्म 'सरफिरा' का कलेक्शन हर दिन घटता जा रहा है। टिकट खिड़की पर फिल्म का हालत खस्ता हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2024, 11:50 AM IST
फिल्म 'सरफिरा' का 12वें दिन का कलेक्शन हुआ फुस्स
फिल्म 'सरफिरा' का 12वें दिन का कलेक्शन हुआ फुस्स

Sarfira Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार की 'सरफिरा' को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं। फिल्म की कमाई हर दिन घटती जा रही है। फिल्म फ्लॉप कैटेगरी की तरफ बढ़ रही है। मेकर्स को जो भी फिल्म से उम्मीद थी सरफिरा उस पर खरी नहीं उतर पाई। सरफिरा धीरे-धीरे कलेक्शन कर रही थी तब ही विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' रिलीज हो गई है। ऐसे में 'सरफिरा' का कलेक्शन धड़ाम हो गया। मंगलवार को भी अक्षय की फिल्म ने न के बराबर कमाई की है। करोड़ों से फिल्म लाख कमाने लगी है। Sacnilk के आंकड़ों को देखकर मेकर्स भी इस हफ्ते की कमाई देखकर परेशान हो रहे हैं।

फिल्म 'सरफिरा' का कलेक्शन हुआ फ्लॉप (Sarfira Box Office Collection Day 12)

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म 'सरफिरा' ने मंगलवार को बेहद कम कमाई की है। रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार 23 जुलाई को अक्षय कुमार और राधिका मदान की 'सरफिरा' ने महज 35 लाख की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 21.80 करोड़ रुपए हो गई है।

बीते तीन साल से अक्षय कुमार का करियर ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है। आलम यह है कि 2021 में रिलीज 'सूर्यवंशी' के बाद सिनेमाघरों में उनकी 9 फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से 'OMG 2' को छोड़कर उनकी बाकी की 8 फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। यह दुखद ही है कि जहां 'सरफिरा' में एक्टर के काम की जमकर तारीफ हुई, लेकिन बावजूद इसके यह फिल्‍म डिजास्टर साबित हुई है।

Updated on:
24 Jul 2024, 11:50 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन

Ramayana vs Godzilla Minus Zero: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अमेरिका में मिली कड़ी टक्कर, जापानी फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ शुरुआत

क्या 10 साल बाद एक्टिंग छोड़ देंगे रणबीर कपूर? ‘रामायण’ एक्टर के बयान ने बढ़ाई फैंस की चिंता

‘मेरे चेहरे पर लगाया गया रणबीर कपूर का चेहरा’, अभय अरोड़ा का खुलासा, बोले- एक्टर ने अकेले नहीं निभाया भगवान परशुराम का किरदार