बॉलीवुड

Sarfira Box Office Collection Day 2: अक्षय की ‘सरफिरा’ की डूबी नैया, दूसरे दिन ही निकला दम

Sarfira Day 2: फिल्म 'सरफिरा' का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। वीकेंड पर भी फिल्म फ्लॉप कैटेगरी की ओर जा रही है।

2 min read
Jul 14, 2024
Sarfira Box Office Collection Day 2

Sarfira Box Office Collection Day 2: खिलाड़ी कुमार की फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को रिलीज हो गई है। फिल्म का हाल 2 दिन में ही साफ नजर आ रहा है। मेकर्स की उम्मीद पर फिल्म नहीं उतर पाई है। माना जा रहा है कि अक्षय कुमार की झोली में एक और फ्लॉप फिल्म जाने वाली है। अक्षय कुमार के फैंस भी नाखुश नजर आ रहे है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, ओपनिंग यानी पहले दिन 'सरफिरा' ने 2.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म का जादू नहीं चल पाया और 2 दिन में ही 'सरफिरा' की हालत खस्ता हो गई है।

अक्षय की फिल्म 'सरफिरा' का दूसरे दिन का कलेक्शन (Sarfira Box Office Collection Day 2)

Sacnilk के अनुसार, फिल्म 'सरफिरा' की कमाई में भारी गिरावट देखी जा रही है, पर फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले अच्छा कलेक्शन किया है। फिर भी फिल्म से जितनी उम्मीद थी फिल्म को जादू नहीं चला पाई। फिल्म ने दूसरे दिन यानी 13 जुलाई शनिवार को 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब फिल्म की कुल कमाई 6.75 करोड़ रुपए हो गई है।

फिल्म 'सरफिरा' का डायरेक्शन सुधा कोंगरा ने किया है ये फिल्म साउथ की 'सोरारई पोटरु' की हिंदी रीमेक है। फिल्म का ओटीटी रिलीज भी सामने आ गया है। खबर है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज होगी और ये फिल्म अगस्त के आखिर तक स्ट्रीम हो सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर