Sarfira Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' के कलेक्शन में हर दिन गिरता जा रहा है।
Sarfira Box Office Collection Day 4: फिल्म सरफिरा को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। फिल्म का कलेक्शन देखकर लग रहा है कि ये फिल्म भी फैंस को निराश कर रही है। मेकर्स को 'सरफिरा' से जितनी उम्मीद थी वो 4 दिन में ही खत्म हो गई है। सरफिरा फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान हैं जिनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म ओपनिंग से ही खासा कलेक्शन नहीं कर पाई है और चौथे दिन भी यही हाल रहा है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म सरफिरा ने सोमवार को फ्लॉप कलेक्शन किया है। जिसे सुनकर फैंस को भी शॉक्ड लग सकता है।
Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 'सरफिरा' का ग्राफ हर दिन गिरता जा रहा है। ऐसे में फिल्म का हाल काफी बुरा हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कोई शानदार कलेक्शन नहीं कर पा रही है। वहीं, फिल्म ने सोमवार यानी चौथे दिन 1.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 13.40 करोड़ रुपए हो गई है।
फिल्म 'सरफिरा' के कलेक्शन को देखकर लग रहा है कि शायद ही ये फिल्म अपना बजट पूरा कर पाएगी। वीकेंड पर भी फेल हुई इस फिल्म को सुधा कोंगारा ने डायरेक्ट किया है और ये सूर्या की तमिल हिट सोरारई पोटरु की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म में परेश रावल और सीमा बिस्वास भी मुख्य भूमिका में हैं।