Sargun Mehta: पंजाबी एक्ट्रेस सरगुन मेहता एक जानी-मानी पर्सनालिटी हैं। सरगुन की शादी एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) से हुई है। दोनों कपल गोल्स (Couple Goals) के लिए काफी चर्चा में रहते हैं।
Sargun Mehta: सरगुन मेहता सबसे खूबसूरत पंजाबी अभिनेत्री और निर्माता में से एक हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरीज 12/24 करोल बाग से की थी। जिसके बाद जल्द ही, सरगुन को पंजाबी सिनेमा में पहचान मिल गई और एक्ट्रेस ने फिल्म अंग्रेज से अपनी शुरुआत की। सरगुन अपनी मेहनत से करियर में काफी आगे बढ़ गई हैं। वहीं एक्ट्रेस पति रवि दुबे (Ravi Dubey) के साथ एक खुशाल लाइफ जी रही हैं। कपल गोल्स को लेकर दोनों चर्चाओं में रहते हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान सरगुन ने पति रवि दुबे से जुड़ी कई बातें बताई। आईये जानते हैं सरगुन मेहता ने क्या कहा।
सरगुन ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि रवि के चुनौतीपूर्ण समय के बारे में लगभग हर कोई जानता है, जब वह बौद्ध धर्म का जाप कर रहे थे, तो किसी ने इसे रिकॉर्ड कर लिया था। हालांकि, ऐसे समय को भी रवि ने काफी अच्छे से पार कर लिया। सरगुन ने रवि के आध्यात्मिक विकास के बारे में बताते हुए कहा कि वह सब कुछ कैसे समझता है, जैसे कि उसके साथ एक निश्चित घटना क्यों हुई, और उससे क्या सीखना चाहिए। अपने नजरिये के बारे में आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि रवि दूसरों को मोटिवेट करने और मार्गदर्शन करने के लिए अपने एक्सपीरियंस शेयर करने में विश्वास करते हैं।
यह भी पढ़ें: रोमांस देखना नहीं है पसंद, तो देखें थ्रिलर-मिस्ट्री से भरपूर ओटीटी पर ये 5 सीरीज
OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें
सरगुन मेहता अपनी आगामी फिल्म 'जट नू चुडैल टाकरी' (Jatt Nuu Chudail Takri) की रिलीज के लिए तैयार हो रही हैं। 15 मार्च 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में सरगुन मेहता (Sargun Mehta), गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) और रूपी गिल (Roopi Gill) मुख्य भूमिका में हैं।