बॉलीवुड

Death Anniversary: 30 साल बड़े गुरु से शादी, निकाह कर बदला धर्म, 8 महीने के बच्चे को दफनाकर लौटी थीं काम पर, जानें कौन है ये

Death Anniversary: बॉलीवुड की फेमस डांसर जिन्होंने 13 साल की उम्र में 30 साल के शख्स से शादी कर ली थी।

2 min read
Jul 03, 2024
फेमस डांसर की डेथ एनिवर्सरी

Death Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक डांसर देने वाली कॉरियोग्राफर की आज चौथी डेथ एनिवर्सरी हैं। इन्होंने फेमस हीरोइनों को अपने इशारों पर नचाया है। करिश्मा कपूर से लेकर माधुरी दीक्षित तक हर कोई इनकी बातें सुनता था। जब इनका निधन हुआ उस समय पूरे बॉलीवुड में मातम छा गया था। हम बात कर रहे हैं कोरियोग्राफर सरोज खान की। इनकी जिंदगी में बचपन ने कभी दस्तक ही नहीं दी। खेलने- कूदने की उम्र में शादी कर ली। मुस्लिम धर्म अपनाकर उन्होंने निकाह किया था। सरोज खान की जिंदगी एक फिल्मी कहानी जैसी है। आइये इनकी डेथ एनिवर्सरी पर कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं…

सरोज खान की डेथ एनिवर्सरी (Saroj Khan Death Anniversary)

सरोज खान ने साल 2020 में आज के ही दिन यानी 3 जुलाई को दुनिया को अलविदा कहा था। उनका जाना मानों बॉलीवुड को एक बड़े घात जैसा था। सरोज खान का बचपन हमेशा से कठिनाइयों से भरा रहा। इनकी शादी 13 साल की उम्र में ही हो गई थी। उन्हें अपने 30 साल बड़े गुरु से प्यार हो गया था। सरोज खान ने अपने करियर में करीब 350 फिल्मों के तीन हजार से भी ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए थे। कोरियोग्राफी की दुनिया में सरोज खान को सब 'मास्टर जी' कहकर पुकारते थे।

सरोज खान अपने काम को इतनी ज्यादा तवज्जोह देती थी कि उनकी बेटी 8 महीने की थी जब उसका निधन हुआ था वह उसे दफनाकर उसी शाम को ट्रेन पकड़ ली थी क्योंकि उन्हें हरे रामा हरे कृष्णा के गाने दम मारो दम की शूटिंग के लिए पहुंचना था।

Also Read
View All

अगली खबर