बॉलीवुड

दोस्त के मौत के बाद आया फिल्म का ट्रेलर, रोने लगे अनिल कपूर, लिखा इमोशनल नोट

सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की आखिरी फिल्म 'कागज-2' (Kaagaz 2) के ट्रेलर रिलीज पर भावुक हुए दोस्त अनिल कपूर(Anil Kapoor)  
less than 1 minute read
Feb 10, 2024
satish_kaushik_last_movie_kaagaz_2_trailer.jpg
 अनिल कपूर के दोस्त सतीश कौशिक की 9 मार्च 2023 को हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी 

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म 'कागज-2' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज होने जा रही है। 'कागज-2' में सतीश कौशिक लीड रोल में नजर आएंगे। 'कागज-2' की कहानी भी पिछले पार्ट की तरह एक आम आदमी की सिस्टम के खिलाफ लड़ाई के बारे में है।
अनिल कपूर ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और इसे पोस्ट करते हुए वह भावुक होते हुए नजर आए। एक्टर ने लिखा, ‘यह फिल्म एक्स्ट्रा स्पेशल है, मेरे प्यारे दोस्त की आखिरी फिल्म। मैं किस्मतवाला हूं कि एक आखिरी बार उसे परफॉर्म करते देख पाऊंगा। यह सिर्फ मुद्दा नहीं बल्कि हर आदमी की भावनाएं हैं। कागज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज हो रही है।’
अनिल कपूर, सतीश कौशिक और अनुपम खैर के दोस्ती की मिशाल किसी मोहताज से का नहीं थी। इन तीन लोगों की दोस्ती ने 9 मार्च 2023 को हार्ट अटैक की वजह से सतीश को खो दिया।

Published on:
10 Feb 2024 02:08 pm
Also Read
View All