बॉलीवुड

OMG! 25 साल बाद बोनी से इस निर्देशक ने मांगी माफी, श्रीदेवी की फिल्म का कर दिया था बंटाधार!

क्या आप जानते हैं सतीश कौशिक ने बतौर निर्देशक अपने कॅरियर की शुरुआत एक फ्लॅाप फिल्म देकर की थी।
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2018, 10:21 AM IST
sridevi and anil kapoor
sridevi and anil kapoor

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक सतीश कौशिक हमेशा से अपनी बेहतरीन फिल्‍मों के लिए जाने-जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं उन्होंने बतौर निर्देशक अपने कॅरियर की शुरुआत एक फ्लॅाप फिल्म देकर की थी। जी हां, फिल्ममेकर बोनी कपूर ने उन्हें फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' में निर्देशक के तौर पर काम करने का मौका दिया था। खास बात यह थी की इस फिल्म में एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस श्रीदेवी ने लीड किरदार निभाया था। लेकिन इतनी उम्दा स्टार कास्ट होने के बावजूद फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॅाप साबित हुई।

सतीश कौशिक ने ट्विटर पर मांगी माफी

फिल्‍म को अब 25 साल पूरे हो चुके हैं। यही वजह है कि हाल में सतीश ने बोनी कपूर से ट्विटर पर माफी मांगी।

सतीश ने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट पोस्‍ट करते हुए लिखा,' 25 साल पहले बोनी कपूर ने मुझे बतौर डायेक्टर पहला ब्रेक फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ के लिए दिया था। यह फिल्‍म मेरे लिए बच्चे की तरह है। लेकिन बोनी कपूर जी से मांगी माफना चाहता हूं, क्योंकि ये फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर डिजास्‍टर साबित हुई थी।'

अनिल कपूर ने किया ट्वीट

इतना ही नहीं सतीश के अलावा अनिल ने भी इस फिल्म के 25 साल पूरे होने पर ट्वीट किया। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट जारी किया, यकीन नहीं होता की फिल्म ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ को 25 साल पूरे हो गए हैं। मुझे आज भी याद है इस फिल्म को शूट करते वक्त हमें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म हमारे लिए बेहद खास है। हम ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ को आज भी मिस करते हैं।

Updated on:
17 Apr 2018, 10:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी