बॉलीवुड

‘सत्यमेव जयते’ फिल्म के ‘दिलबर दिलबर…’ सॉन्ग और एक्शन सीन्स ऐसे हुए थे शूट, वीडियो हुआ वायरल

फिल्म 'सत्यमेव जयते' में जबरदस्त एक्शन का डोज है। यह भ्रष्टाचार पर आधारित है और जॉन अपराधियों को सजा देते हुए नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 1:18 PM IST
satyamev jayate
satyamev jayate

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते' में बिजी हैं। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इसके साथ-साथ मूवी के दो वीडियो सॉन्ग 'दिलबर दिलबर...' और 'पानियों सा...' रिलीज किया गया है। इन दोनों ही सॉन्ग्स को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। वहीं फिल्म का ट्रेलर भी काफी जबरदस्त है। लेकिन इन सीन्स और सॉन्ग्स को शूट करना काफी मुश्किल था। इसका मेकिंग वीडियो अब वायरल भी हो रहा है।

बहुत ही कठिनाई से शूट किया गया

अगर हम इस मेकिंग वीडियो की बात करें तो इसमें फिल्म के डायरेक्टर मिलाप झावेरी अपने काम को बेहतरीन तरीके से करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में साफ झलक रहा है कि फिल्म में फिल्माए गए एक्शन और स्टंट सीन को वाकई में बेहद मुश्किल से शूट किया गया है। वहीं इस मेकिंग वीडियो में एक क्यूट सी बच्ची भी नजर आ रही है। जो कि फिल्म का नाम बता रही है। ना जाने ये बच्ची कौन है और फिल्म से इसका क्या कनेक्शन है। ये बात अभी सामने नहीं आई है।

सॉन्ग भी था बेहद मुश्किल

बता दें कि 'दिलबर दिलबर...' सॉन्ग को भी शूट करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस सॉन्ग पर अभिनेत्री नोरा फतेही ने जबरदस्त बेली डांस का जलवा बिखेरा है। लेकिन जब इसके मेकिंग वीडियो को देखा गया तो उसमें दिखा की नोरा ने इस गाने के लिए बहुत मेहनत किया था। बता दें कि नोरा एक बेली डांसर हैं जिसका जादू उन्होंने अपने इस गाने में दिखाया है। लेकिन जब वह इस गाने की शूटिंग कर रही थीं तो उनके आंखों में कई बार रेत चला गया था। 'दिलबर दिलबर...' सॉन्ग मूलरुप से फिल्म 'सिर्फ तुम' का है इस गाने पर अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने डांस का जादू चलाया था।

#gold #akshaykumar

A post shared by Filmy Dangal (@filmydangal) on

'गोल्ड' के साथ है बड़ी टक्कर

बता दें कि जॉन अब्राहम की यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सबसे खास बात ये है कि इस दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' भी रिलीज होगी। फिल्म 'गोल्ड' को भी फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब देखना ये होगा कि दोनों फिल्मों में से कौन-सी फिल्म फैंस को अपनी तरफ ज्यादा आकर्षित कर पाती है। फिल्म 'सत्यमेव जयते' में जॉन अब्राहम के साथ अभिनेता मनोज वाजपेयी मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं।

Updated on:
21 Jul 2018, 1:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी