10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह बॉलीवुड स्टार अब नहीं डरता असफलता से, बताया ऐसे आई हिम्मत

जॉन अब्राहम का कहना है कि जब तक वह प्रोड्यूसर नहीं बने थे फेलियर से डरते थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 19 Jul 2018, 4:02 PM IST

John Abraham

John Abraham

बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम का कहना है कि वह अब असफलता से नही डरते हैं। जॉन अब्राहम का कहना है कि जब तक वह प्रोड्यूसर नहीं बने थे फेलियर से डरते थे, लेकिन जबसे वह खुद निर्माता बन गए हैं एक अलग तरह का साहस आ गया है। जॉन की मानें तो वह पहले ज्यादा हिम्मतवाले हो गए हैं। जॉन अब्राहम ने कहा ,'मैंने सब तरह के किरदार और फिल्मों में काम कर लिया हैं। 'वॉटर', 'काबुल एक्सप्रेस', 'नो स्मोकिंग', 'गरम मसाला', 'हॉउसफुल', 'देसी बॉयज', 'वेलकम बैक', 'जिंदा', 'टैक्सी नंबर 9211', 'न्यू यॉर्क', 'परमाणु', 'मद्रास कैफे' जैसी तमाम अलग-अलग तरह के किरदार और जोनर की फिल्में।

निर्माता बनने के बाद एक अलग तरह का साहस:

जॉन ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि एक एक्टर और प्रोड्यूसर होने के नाते मैं और भी ज्यादा अलग-अलग कॉन्टेंट क्रिएट करूं, ताकि लोग हमसे अच्छे कॉन्टेंट की उम्मीद करते रहें। जॉन अब्राहम ने कहा,'निर्माता बनने के बाद एक अलग तरह का साहस आ गया है। अब पहले से ज्यादा हिम्मत आ गई है। अब मुझे फेलियर से कोई डर नहीं लगता ,पहले बहुत डर लगता था क्योंकि दूसरों पर डिपेंड था।'

फेल होने वाले किसी एक्टर या निर्देशक से डर नहीं लगता:
जॉन ने कहा, 'अब तो मैं खुद अपने लिए कॉन्टेंट बना सकता हूं और बना रहा हूं। मैं चाहता हूं कि ऐसा काम करूं कि कोई भी नया एक्टर हमारी फिल्म करने से पहले यह जरूर सोचे कि जॉन अब्राहम के प्रॉडक्शन हॉउस में काम करने से अच्छा कॉन्टेंट तो जरूर मिलेगा। मुझे फेल होने वाले किसी भी कलाकार या निर्देशक से डर नहीं लगता है वरना मैं मिलाप जवेरी, सुजीत सरकार, मिलन लुथरिया, अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर काम नहीं करता, इन सभी लोगों के साथ काम करके मैंने सफल फिल्में दी हैं, जब यह सभी लोग मेरे पास आए तो काम के मामले में किसी का बहुत अच्छा समय नहीं चल रहा था। मैं सिर्फ उन्ही डायरेक्टर्स के साथ काम नहीं करूंगा जो सफल हैं।