बॉलीवुड

Satyaprem Ki Katha Collection Day 1: कार्तिक-कियारा ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, जानिए- पहले दिन कितना रहा कलेक्शन

Satyaprem Ki Katha Collection Day 1: फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ बकरीद के मौके पर 29 जून को फिल्म रिलीज हुई। इसे फैंस पंसद कर रहे हैं। वहीं अब सत्यप्रेम की कथा के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। आइये जानते हैं पहले दिन क्या रही कमाई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2023, 10:24 AM IST
collection.jpg
'सत्यप्रेम की कथा' का पहले दिन का कलेक्शन

Satyaprem Ki Katha Collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' आखिरकार 29 जून को रिलीज हो गई। रोमांटिक ड्रामा फिल्म सत्यप्रेम की कथा को क्रिटिक्स और पब्लिक से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे है। मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए बकरीद का फेस्टिवल चुना, जिससे उन्हें फायदा होते हुए भी दिख रहा है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।

वीकेंड पर बढ़ सकता है बिजनेस
आदिपुरुष जैसी बड़ी फिल्म की असफलता के बाद लोगों की नजरे सत्यप्रेम की कथा पर टिकी हुई थी। वहीं, अब रिलीज के बाद फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। सत्यप्रेम की कथा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग ली है। फिल्म को आने वाले दिनों में वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी से भी फायदा मिल सकता है।

पहले दिन कमाए इतने करोड़
Boxofficeindia.com की रिपोर्ट के अनुसार, सत्यप्रेम की कथा ने पहले दिन ही सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाने की पूरी कोशिश की और लगभग 9 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने गुरुवार को डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 8.5 -9 करोड़ के बीच नेट बिजनेस किया है।

फिल्म को ये कलाकार भी हैं मौजूद
सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन के अलावा कियारा आडवाणी, राजपाल यादव, गजराज राव, सुप्रिया पाठक, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया, समेत कई टैलेंटेड एक्टर नजर आए हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन को सत्यप्रेम अग्रवाल के रोल में देखा गया है। यह फिल्म सत्यप्रेम और कथा की कहानी है।

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई