बॉलीवुड

सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने जा रही Avika Gor को किया इस अभिनेत्री ने रिप्लेस

सलमान खान ( Salman Khan ) की फिल्म 'अंतिम' से एक्ट्रेस अविका गौड़ को निकाला बाहर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस महिमा मकवाना ( Mahima Makhwana ) ने किया अभिनेत्री को रिप्लेस आयुष शर्मा ( Aayush Sharma ) संग फिल्म में रोमांस करती हुई आएंगी नज़र
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2020, 6:50 PM IST
Second Actress Replaced Avika In Salman Khan Film
Second Actress Replaced Avika In Salman Khan Film

नई दिल्ली। इन दिनों एक्टर सलमान खान ( Salman Khan ) अपनी अपकमिंग फिल्मों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 'राधे: द मोस्ट वांटेड' ( Radhe The Most Wanted ) भाई के साथ वह फिल्म 'अंतिम' ( Antim ) को लेकर भी खबरों में छाए हुए हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक भी आउट हो चुका है। जिसमें सलमान सिख पुलिस के लुक में नज़र आए थे। उनकी इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जैसा की सब जानते हैं कि सलमान की फिल्म 'अंतिम' से टीवी की सुपरस्टार यानी कि बालिका वधू ( Balika Vadhu ) फेम अविका गौड ( Avika Gor ) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

फिल्म में वह सलमान के जीजा यानी कि आयुष शर्मा ( Aysuh Sharma ) के अपोजिट नज़र आने वाली थीं, लेकिन अब बताया जा रहा है कि इस फिल्म में मेकर्स ने अविका को नहीं बल्कि किसी और एक्ट्रेस का नाम फाइनल कर लिया है। दरअसल, बताया जा रहा है कि जब फिल्म के निर्देशक महेश मांजरेकर ( Mahesh Manjrekar ) ने अविका के फिल्म डेब्यू की बात कन्फर्म की तो उन्हें बताया गया कि अविका फिल्म में नहीं है। उनको रिप्लेस कर दिया गया है। साथ ही उनकी रिप्लेसमेंट को भी फाइनल कर दिया गया है।

किसने किया अविका गौड़ को रिप्लेस?

खबरों की मानें तो फिल्म अंतिम में अब आयुष शर्मा ( Aayush sharma ) की जगह अविका नहीं बल्कि एक्ट्रेस महिमा मकवाना ( Mahima Makhwana ) को लॉन्च किया जाएगा। जी हां, टीवी सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन' ( sapne suhane ladakpan ke ) की फेम एक्ट्रेस महिमा अब बड़े पर्दे पर आयुष संग रोमांस करती हुई नज़र आएंगी। खबरों की मानें तो शूटिंग शुरु भी हो चुकी है। साथ ही महिमा महेश मांजरेकर ( Mahesh Manjrekar ) संग वह कुछ सीन्स शूट भी कर चुकी है।

फिल्म में होंगी दो हीरोइन

खबरों की मानें तो फिल्म की कहानी के अनुसार फिल्म में दो हीरोइन होंगी। जो कि एक सलमान के अपोजिट होगी तो दूसरी आयुष के अपोजिट। सूत्रों के मुताबिक महिमा मकवाना ( Mahima Makwana ) आयुष संग नज़र आएगीं। वहीं साईं मांजरेकर ( Sai Manjrekar ) सलमान के अपोजिट नज़र आएंगी। बता दें साईं 'दबंग 3' ( Dabangg 3 ) से बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन