बॉलीवुड

बेहद हॉट और खूबसूरत हैं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड है, देखें फोटोज

‘तड़प’ फिल्म में तारा सुतारिया पर जान छिड़कने वाले अहान शेट्टी रियल लाइफ में तान्या श्रॉफ के दीवाने हैं। तान्या बेइंतेहा खूबसूरत और बेहद हॉट हैं। वो बॉयफ्रेंड की पहली फिल्म की स्क्रीनिंग में भी मौजूद थीं। तान्या श्रॉफ और अहान शेट्टी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।

2 min read
See Suniel Shetty son Ahan Shettys Girlfriend Tania Shroff Hot Photos
Ahan Shetty with Girlfriend Tania Shroff

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ (Tadap) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में तारा सुतारिया पर जान छिड़कने वाले अहान शेट्टी (Ahan Shetty) रियल लाइफ में तान्या श्रॉफ (Tania Shroff) के दीवाने हैं। तान्या बेइंतेहा खूबसूरत और बेहद हॉट हैं। वो बॉयफ्रेंड की पहली फिल्म की स्क्रीनिंग में भी मौजूद थीं। तान्या श्रॉफ (Tania Shroff Photos) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।

ऐसे में हम आज आपको सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड (Ahan Shetty’s Girlfriend Tania Shroff) से मिलवाएंगे, जिनका हुस्न और जिनका बोल्डनेस फिल्मी हसीनाओं पर भारी है।

अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ इस समय लंदन में रहती हैं। वो एक फैशन मॉडल और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं। तान्या श्रॉफ बेहद हॉट और खूबसूरत हैं। जो अपनी फोटोज के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। तान्या श्रॉफ ने साल 2015 में मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा था। उस समय उन्होने कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया था।

तान्या के पिता जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट जयदेव श्रॉफ हैं। तान्या के भाई वरुण श्रॉफ और सुनील शेट्टी के बेटे अहान एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे। उसी दौरान तान्या और अहान की पहली मुलाकात हुई थी। उसके बाद से ही ये दोनों एक लंबे अरसे से साथ हैं।

तान्या की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अधिकतर फोटोज समुद्र या बीचेज की ही हैं। वो अक्सर वेकेशन पर भी ऐसी जगह जाना पसंद करती हैं जहां कोई न कोई वॉटर बॉडी जरूर हो। अहान और तान्या की रोमांटिक तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं।

इसके साथ ही तान्या अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। तान्या को जानवरों से भी बहुत प्यार है। उन्होने कभी कुत्ते, कभी बिल्ली तो कभी पिग के साथ फोटो शेयर की है। अहान शेट्टी (Ahan Shetty’s Girlfriend Tania Shroff Hot Photos) की गर्लफ्रेंड अपने बोल्ड अवतार से सोशल मीडिया पर खूब सनसनी मचाती हैं।

उनके हॉट अंदाज के आगे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी फीकी लगने लगेंगी। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि तान्या को इंस्टाग्राम पर एक लाख 87 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Updated on:
07 Dec 2021 01:45 pm
Published on:
07 Dec 2021 01:29 pm