बॉलीवुड

फिल्म ‘हड्डी’ के पोस्टर में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लड़की बना देख नाराज हो गई थी बेटी, एक्टर ने बताई पूरी बात

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म 'हड्डी' के मोशन पोस्टर को लेकर एक्टर चर्चा में हैं। पोस्टर में उनका लुक देखकर हर कोई हैरान था। किसी के लिए भी अभिनेता को पहचान पाना मुश्किल था। जहां चारो ओर उनके इस लुक की तारीफ हो रही थी वहीं उनकी बेटी इसे लेकर उनसे नाराज थी। बेटी को एक्टर का लुक एकदम पसंद नहीं आया इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Aug 2022, 2:11 PM IST
seeing nawazuddin siddiqui in the role of a woman his daughter was very upset
seeing nawazuddin siddiqui in the role of a woman his daughter was very upset

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उनकी बेटी को फिल्म में उनका लुक पसंद नहीं आया। एक्टर ने बताया कि जब उनकी बेटी ने उन्हें पहली बार लड़की के अवतार में देखा तो वो काफी दुखी हो गई। हालांकि अब उनकी बेटी को समझ आ गया कि ये केवल फिल्म में एक रोल के लिए था।

एक्टर ने आगे फिल्म को लेकर बात की उन्होंने कहा कि अब मुझे पता चला है कि एक अभिनेत्री को अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलने में मेल एक्टर्स से अधिक समय क्यों लगता है। उनको समय ज्यादा लगना बिल्कुल जायज है। महिलाओं को अभिनय के अलावा बाल, मेकअप, कपड़े, नाखून सहित बहुत कुछ करना होता है।

उन्होंने आगे बताया कि हड्डी में मैं एक महिला का किरदार निभा रहा हूं, इसलिए मुझे एक औरत के नजरिए से दुनिया को देखना होगा। इस कैरेक्टर के लिए रोजाना मेकअप में करीब 3 घंटे का समय लगता था।

आपको बता दें कि यह फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी। ये फिल्म एक रिवेंज-ड्रामा फिल्म होगी जोकि जी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही है। फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा कर रहे हैं। नवाजुद्दीन फिल्म में एक महिला और एक ट्रांसजेंडर के किरदार निभाते नजर आएंगे।

Published on: