बॉलीवुड

राजेश्वरी सचदेव हुई कोरोना संक्रमित, घर से कर रही सीरियल शादी मुबारक की शूटिंग

राजेश्वरी सचदेव हुई कोरोना संक्रमित, घर से कर रही सीरियल शादी मुबारक की शूटिंग
2 min read
• •
Sep 27, 2020
कोरोना संक्रमण: बाजार बंद रखने का निर्णय
कोरोना संक्रमण: बाजार बंद रखने का निर्णय

अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव कोरोना संक्रमित हो गई है ।वह होम क्वारन्टीन होने के साथ ही घर से ही टीवी सीरियल शादी मुबारक की शूटिंग कर रही है। अभिनेत्री इस शो में कुसुम का किरदार निभा रही है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। फिल्मी सहित टीवी इंडस्ट्री में भी कोरोना वायरस अपने पैर पसारने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। अब टीवी एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेव भी इसकी चपेट में आ गई है और उन्होंने अपने आप को होम क्वारन्टीन कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद उनकी काम के प्रति लगन कम नहीं हुई है। वह घर से ही शो की शूटिंग कर रही है। उन्होंने कोरोना होने के बावजूद शो की शूटिंग इसलिए जारी रखिए ताकि उनकी गैरमौजूदगी का शो पर असर नहीं पड़े।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, "सभी को हेलो, हो गया जी हमको भी, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जब मैंने महसूस किया कि मुझ में कोरोना के लक्षण हैं, उस के बाद ही मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया, मैं डॉक्टर की निगरानी में हूं और फिलहाल तो सबकुछ कंट्रोल में है। पिछले कुछ समय में जो कोई भी मेरे संपर्क में आया मैं उस से निवेदन करती हूं कि वह अपना कोरोना टेस्ट करा लें और अपनी सेफ्टी का ध्यान रखें। फिलहाल सभी यह दुआ करें कि मैं जल्दी से ठीक हो जाऊं"

आपको बता दें कि एक्ट्रेस के पति और नॉटेड एक्टर वरुण बडोला ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया और उनका टेस्ट नेगेटिव आया है। लेकिन उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर अपने आप को होम क्वॉरेंटाइन कार लिया है।

Published on:
27 Sept 2020 04:23 pm
Also Read
View All
Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘द वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान