बॉलीवुड

शाहरुख और आमिर हो गए हक्के-बक्के, कौन था ये शख्स जिसने दीपावली पार्टी में मचा दी थी खलबली? देखें वीडियो

Diwali Kissa: शाहरुख खान ने दीपावली पार्टी रखी हुई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों को आमंत्रित किया था। लेकिन इस पार्टी में एक शख्स ऐसा भी था, जिसने महफिल लूट ली थी।

2 min read
Oct 20, 2025
शाहरुख और आमिर की फोटो। (फोटो सोर्स: जादूगर करण सिंह इंस्टाग्राम)

Shah Rukh Khan Diwali Party Kissa: दीपावली के खास मौके पर, आज हम आपको बॉलीवुड से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं; जिसे आप भी सुनेंगे तो भौंचक्के हो जाएंगे। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि शाहरुख खान की दीपावली पार्टी में एक शख्स ने सभी को हैरान कर दिया था। वहां खड़े आमिर तो चकित रह गए थे।

दरअसल, किंग खान (शाहरुख) ने साल 2017 में एक दीपावली पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गजों को आमंत्रित किया था। मेहमानों में आमिर खान, कुणाल कोहली जैसे कई स्टार्स शामिल थे। लेकिन इस पार्टी की सबसे बड़ी हाइलाइट था एक खास मेहमान। जिसने अपनी कला से सभा को हैरान कर दिया था।

ये भी पढ़ें

DDLJ से लेकर ओम शांति ओम तक, शाहरुख खान की इन फिल्मों ने दिवाली के मौके पर किया था जबरदस्त धमाका

कौन था वो शख्स?

वो शख्स कोई और नहीं बल्कि मशहूर जादूगर करण सिंह थे। उन्होंने अपनी जादुई कलाओं से माहौल को इतना रोमांचक बना दिया कि हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, करण ने एक कार्ड ट्रिक के जरिए शाहरुख और आमिर दोनों को चकित कर दिया था।

आमिर ने किया खुलासा

आमिर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि जादूगर करण ने उनसे एक कार्ड के बारे में सोचने को कहा, जबकि शाहरुख से एक नंबर चुनने को कहा। मैंने पान का बादशाह और शाहरुख ने नंबर 24 चुना।

इसके बाद जब 24वां कार्ड ताश की गड्डी से निकाला गया, जिसे जादूगर ने छुआ तक नहीं था, वह वही पान का बादशाह निकला। आमिर खान यह देख हैरान रह गए, उनके चेहरे का भाव इस बात का सबूत था कि वह करण की इस कला से कितने प्रभावित थे। शाहरुख भी इस जादू को देखकर पूरी तरह चकित थे।

जादूगर करण सिंह ने शेयर किया था वीडियो

शाहरुख खान की इस शानदार दीपावली पार्टी के बाद, जादूगर करण सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आमिर खान इस ट्रिक को मेहमानों के सामने उत्साह से बता रहे थे।

करण ने इस वीडियो के साथ एक भावुक कैप्शन लिखा था, “नया वीडियो। मैंने लोगों के पासवर्ड का पता लगाने में अपनी पहचान बनाई है। जादूगरों के बीच मैंने एक कार्ड ट्रिक से अपनी प्रतिष्ठा बनाई है। इसे शाहरुख खान और आमिर खान जैसे सितारों को दिखाना और उनकी तारीफ सुनना बहुत ही सम्मानजनक है।”

ये भी पढ़ें

‘तुम अपना बुढ़ापा नहीं देख पाओगे’ एक साधू की ऐसी भविष्यवाणी सुन…, ये एक्टर जवानी में निभाने लगा था बूढ़ों के किरदार

Also Read
View All

अगली खबर