बॉलीवुड

‘भगवा’ बिकिनी Deepika Padukone को पड़ी भारी, दर्ज हुई शिकायत; SRK पर भी FIR की उठी मांग

Besharam Rang Song Controversy: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) का गाना 'बेशरम रंग' (Pathaan Song Besharam Rang) पर बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मामला इतना बढ़ चुका है कि 'भगवा' बिकिनी को लेकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के खिलाफ शिकायत तक दर्ज हो चुकी है।

2 min read
Dec 18, 2022
Besharam Rang Song Controversy

Besharam Rang Song Controversy: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) पर बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बायकॉट के साथ-साथ फिल्म रिलीज न किए जाने की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं हाल में रिलीज हुआ फिल्म का नया गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) को लेकर भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक तरफ गाने को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गाने को लेकर कई हिंदू संगठन से लेकर कई संगठन अपना विरोध जता रहे हैं, जिसको लेकर गाने में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Song) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।


दरअसल, गाने को लेकर विरोध दर्ज करवाने वाले लोगों का कहना है कि गाने में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Song) में 'भगवा' रंग की बिकिनी पहन लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इतना ही नहीं इस एक कारण के चलते एक्ट्रेस के खिलाफ मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में शिकायत कर दर्ज करवाई गई है। ये गाने शनिवार 17 दिसंबर को रिलीज हुआ था, जिसके बाद से शाहरुख और दीपिका (Shah Rukh Khan Deepika Padukone) को ट्रोल किया जा रहा है।

इसके अलावा शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाने के साथ ही फिल्म के निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और अभिनेत्री के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग भी की है। हालांकि, अभी तक पुलिस ने कोई FIR दर्ज नहीं की है। गाने के रिलीज होने के बाद से फिल्म और गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही फिल्म का बायकॉट की मांग भी तेज होती जा रही है। इस मामले में आम लोगों से लेकर राजनीतिक दल भी अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दूसरे ही दिन बंपर ओपनिंग वाली फिल्मों को Avatar 2 ने चटाई धूल! 100 करोड़ के पहुंची नजदीक


हाल में, केंद्र पार्टी बीजेपी (BJP On Besharam Rang Song) ने इस पर गाने पर आपत्ति जताते हुए इसको रीशूट करने और अश्लील सीन्स को हटाने की मांग की है। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने कहा कि 'अगर गाने के लिए शाहरुख माफ़ी नहीं मांगते तो उनकी फिल्म नहीं रिलीज होने दी जाएगी'। फिल्म के इस गाने को लेकर देश भर में नारागजी जाहिर की जा रही है। गाने में एक्ट्रेस के बोल्ड सीन्स और डांस मूव्स पर जमकर वबाल हो रहा है।

इसी बीच मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड ने भी इस फिल्म और गाने पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि 'पठान नाम से बनी फिल्म में जिसमें शाहरुख खान एक हीरो हैं। लोग उन्हें देखते हैं। पसंद करते हैं, लेकिन हमारे पास फोन और शिकायतें आ रही हैं, जिसमें लोग अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं कि फिल्म से अश्लीलता फैलाई जा रही है और इसमें इस्लाम का गलत प्रचार प्रसार किया गया है'।

यह भी पढ़ें: Kiara Advani का रेड ड्रेस में ग्लैमरस लुक दिल लेगा आपका भी दिल, देखें बोल्ड PHOTOS

Published on:
18 Dec 2022 11:07 am
Also Read
View All