बॉलीवुड

भारत में इस दिन से शुरू होगी ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग, नोट कर लें तारीख, कहीं निकल न जाए मौका

शाहरुख खान और दीपिका की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर खासा बज़ देखने को मिल रहा है। लोग फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए अपडेट के मुताबिक जल्द ही फिल्म की एडवांस बुकिंग खुलने वाली है।
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2023, 12:20 PM IST
216.jpg
pathaan

हमेशा की तरह ही इस बार भी शाहरुख के फैंस पठान को देखने को लिए बेकरार हैं। फैंस इंतजार कर रहे हैं कि एडवांस बुकिंग खुले और टिकट बुक किए जाएं। ऐसे में अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही फिल्म की एडवांस बुकिंग खुरू होने वाली है।

फिल्म रिलीज को भी अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में अब मेकर्स ने एडवांस बुकिंग को खोलने का फैसला लिया है। फिल्म पठान की प्री-बुकिंग की तारीख आ चुकी है।

यश राज प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फिल्म पठान एडवांस बुकिंग के लिए 20 जनवरी 2023 से शुरू होगी। यश राज फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने रिलीज से 5 दिन पहले भारत में टिकट विंडो ओपन करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- दुबई की सड़क पर शाहरुख खान करने लगे डांस

यशराज फ‍िल्‍म्‍स में डिस्‍ट्रीब्‍यूशन के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा (Rohan Malhotra) ने बताया कि भारत में फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी को ओपन होगी. इस फिल्म को 2D वर्जन में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में स्क्रीन किया जाएगा।

दर्शकों को IMAX, 4DX, D BOX & ICE वर्जन जैसे प्रीमियम फार्मेट में ये फिल्म हिंदी भाषा में देखने को मिलेगी। यशराज फिल्म प्रोडक्शन प्हाउस अपनी YRF स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म के रिलीज़ को लेकर काफी उत्साहित है, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक में एंट्री कर रहे हैं।

इसके साथ ही हाल ही में फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर भी खबर सामने आई थी। दिल्‍ली हाई कोर्ट ने यशराज फिल्म्स को पठान की ओटीटी रिलीज के लिए कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए।

इसी दौरान फ‍िल्‍म की ओटीटी रिलीज का भी खुलासा हो गया। पता चला है कि फ‍िल्‍म को 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्‍ट्रीम करने से पहले दोबारा सेंसर बोर्ड से पास कराना होगा। यानी इस फ‍िल्‍म को ओटीटी पर 25 अप्रैल से स्‍ट्रीम किया जा सकता है।

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन इब्राहिम की फिल्म पठान का ट्रेलर तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। जिसमें हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल शामिल हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर गिरा शख्स, सोनू सूद ने भागकर ऐसे बचाई जान

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन