बॉलीवुड

प्रियंका की शादी पर बोले शाहरुख— मैं भी कर रहा हूं शादी, जरूर आना

शाहरुख और प्रियंका ने एक साथ साल 2011 में आई फिल्म 'डॉन' में एक साथ काम किया था।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 4:35 PM IST
priyanka chopra
priyanka chopra

बी टाउन में इन दिनों बस एक ही कपल के प्यार की चर्चा चल रही है। वह कपल कोई और नहीं बल्कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके अमरीकी लवर निक जोनस है। सभी उनकी शादी से जुड़ी खबरों को जानना चाहते है। हाल ही में उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रहे शाहरुख से प्रियंका की शादी को लेकर सवाला पूछा गया। इस पर शाहरुख ने जो जवाब दिया उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

शाहरुख ने रिपोर्टर को दिया ऐसा जवाब:
शाहरुख खान से एक रिपोर्टर ने प्रियंका-निक की शादी पर सवाल पूछा। जिसका जवाब उन्होंने बेहद ही बेतुके ढंग से दिया। रिपोर्टर ने पूछा कि बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। कई सेलेब्स की शादी होने वाली है। इनमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी हैं। इस का सीधा जवाब देने की बजाए शाहरुख उसे घुमाते हुए कहा, 'हां, मैं भी कर रहा हूं, मैं तुम्हें न्योता भेजूंगा, मेरा कार्ड आएगा और मेहंदी पर जरूर आना।'

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख-प्रियंका आए थे करीब:
दरअसल, शाहरुख और प्रियंका ने एक साथ साल 2011 में आई फिल्म 'डॉन' में एक साथ काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। इसके बाद दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा भी गया था। खबरें यहां तक आईं थीं कि प्रियंका की वजह से शाहरुख अपनी पत्नी गौरी को तलाक तक देने के लिए तैयार थे। लेनिक गौरी के समझाने के बाद शाहरुख ने वापस से अपनी फैमिली की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया था। इसके बाद शाहरुख और प्रियंका ने कभी भी एक साथ किसी फिल्म में काम नहीं किया।

Updated on:
1 Aug 2018, 4:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पूरी रात रोता, बाथरूम में छुपता था’, राखी सावंत के थप्पड़ मारने के बाद बुरा हो गया था अभिषेक अवस्थी का हाल, 15 साल बाद खोले राज

‘मुझे नहीं लगता उसने एक्टिंग की, भगवान ने उसके जरिए अभिनय किया’, सीता के रोल पर साईं पल्लवी के दादा का रिएक्शन वायरल

‘क्या यह बीमार था, इसे क्यों काटा?…’ मुंबई में पेड़ काटने पर सोनी राजदान ने निकाली भड़ास तो पूजा रूपारेल रोती हुईं आई नजर

रणबीर कपूर संग ‘असमान शादी’ की अटकलों पर भड़कीं आलिया भट्ट, ट्रोल्स को दिया जवाब, बोलीं- ऐसी धारणा आपत्तिजनक है

Kalli Kheti Review: ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म थोड़ी हटकर है, जैकी श्रॉफ साबित हुए ‘तुरुप का इक्का’