बॉलीवुड

जब चादर चढ़ाने गए शाहरुख खान के पांच हजार रुपए हो गए थे गायब, फकीर ने की थी ये भविष्यवाणी

शाहरुख ने बताया कि वह मन्नत की चादर चढ़ाने के लिए जा रहे थे। लेकिन इस दौरान उनके पांच हजार रुपए गुम हो गए। ये वहीं पैसे थे, जिन्हें उनकी मां ने संभालकर रखने के लिए कहा था।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2021, 7:40 PM IST
shah_rukh_khan_1.jpg
Shah Rukh Khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। सालों से वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। शाहरुख खान की देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी पॉपुलैरिटी है। उनके लाखों करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने अपने दम पर ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार एक फकीर ने उनके करियर को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की थी? तो चलिए आपको बताते हैं उस किस्से के बारे में-

दरअसल, इसके बारे में खुद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था। उस वक्त वह एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ अपनी फिल्म 'हैपी न्‍यू इयर' का प्रमोशन कर रहे थे। उन्होंने बताया था कि उनके साथ ये घटना उस वक्त हुई थी जब वह अपनी मां के साथ दुआ करने के लिए अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे थे।

शाहरुख ने बताया कि वह मन्नत की चादर चढ़ाने के लिए जा रहे थे। लेकिन इस दौरान उनके पांच हजार रुपए गुम हो गए। ये वहीं पैसे थे, जिन्हें उनकी मां ने संभालकर रखने के लिए कहा था। इसके बाद वह पैसे ढूंढने लगे। लेकिन तभी वहां मौजूद एक फकीर ने उनके पूछा कि कुछ गुम हो गया है क्या? इस पर शाहरुख ने हां कहा। उसके बाद फकीर ने उनसे कहा कि पांच हजार रुपये गुमे हैं क्‍या? शाहरुख खान ने आगे कहा, 'मैं सोच ही रहा था कि इन्हें कैसे मालूम? इतने में फकीर ने मुझसे कहा, जा यहां आया है, दर से खाली हाथ नहीं जाएगा। पांच हजार गंवाएं हैं, 500 करोड़ कमाएगा।'

इसके बाद शाहरुख खान इंटरव्यू में कहते हैं, 'मुझे कभी-कभार इन सब बातों पर भरोसा नहीं होता है। हम सब पढ़े-लिखे हैं और लगता है कि ऐसा होता नहीं होगा लेकिन मेरे साथ हुआ है।' किंग खान ने कहा कि उनपर अजमेर शरीफ की दुआ है। वह कहते हैं कि पैसे की बात नहीं है लेकिन मैंने बहुत नाम कमाया है। मैंने बहुत कुछ कमाया है। हम मां की दुआ के लिए गए थे। मां तो नहीं रहीं लेकिन अजमेर शरीफ की दुआएं आज भी मेरे साथ हैं।'

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब