नई दिल्ली। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। एक साथ लगातार 15 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। उनके जैसा स्टारडम आज तक किसी भी एक्टर का नहीं रहा है। लड़कियां उनकी दीवानी थीं और उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करती थीं। हालांकि, राजेश खन्ना ने अपने हमसफर के रूप में डिंपल कपाड़िया को चुना। जब दोनों की मुलाकात हुई उस वक्त राजेश खन्ना इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। वहीं, डिंपल का करियर शुरू ही हुआ था।