निक को देखकर बाथरूम में घुस गईं मां
प्रियंका ने आगे बताया, 'मैं निक के साथ घर पहुंची तो मेरी मां हमें देखकर हैरान रह गईं। उस वक्त रात के 1 बज रहे थे। हमें देखकर उन्होंने कहा ओह! एक सेकंड। इसके बाद वह सीधा बाथरूम में घुस गईं और लिपस्टिक लगाने लगीं। इसके बाद वह मुझे कहने लगीं कि तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया था? अब मैं बाहर नहीं आऊंगी।’ मैंने उनसे कहा कि अगर आप बाहर नहीं आना चाहतीं, तो आप लिपस्टिक क्यों लगा रही हैं।' बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थीं। आज दोनों अपनी खुशहाल मैरिड लाइफ जी रही हैं।