प्यार का पंचनामा से नाम और काम कमाने वाली नुसरत भरूचा बीमार की शूटिंग करते वक्त तबियत बिगड़ जाने के चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। दरअसल, बीमार होने के कारण भी नुसरत लगातार शूटिंग कर रही थी। वहीं शूटिंग करते हुए नुसरत की तबियत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। नुसरत भरुचा को फिल्म के सेट से सीधा हिंदूजा हॉस्पिटल ले जाया गया। मुंबई के एक स्टूडियो में नुसरत लव रंजन की फिल्म के लिए शूट कर रही है। वहीं अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने नुसरत को कम से कम 15 दिन आराम करने की सलाह दी है।