बॉलीवुड

फैन ने शाहरुख से पूछा-कितना कमा लेते हो? किंग खान ने दिया ऐसा जवाब कि लोग बोले- अकाउंट हैक हो गया क्या?

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस लंबे समय से उनकी फिल्म 'पठान' (Pathaan) के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को सुपरस्टार शाहरुख खान ने ट्विटर पर Ask SRK सेशन रखा। इस दौरान लोगों ने किंग खान से खूब अजीबो गरीब सवाल पूछे।

2 min read
Jan 05, 2023
shah rukh khan

बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म को लेकर शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस से बातचीत करते रहते हैं। हाल ही में किंग कान ने ट्विटर पर Ask SRK सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने किंग खान से दिल खोलकर सलाव पूछे।

एक फैन ने तो उनसे उनकी कमाई को तक को लेकर सवाल कर डाला। यूजर ने शाहरुख खान से सवाल करते हुए लिखा, “एक महीने में कितना कमा लेते हैं?” शाहरुख खान ने भी अपने इस फैन को प्यार भरा जवाब दिया।

उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “प्यार बेशुमार कमाता हूं…हर दिन।” इस जवाब ने शाहरुख खान फैंस का दिल ही जीत लिया।

यह भी पढ़ें- ट्रेन के गेट पर बैठे एक्टर सोनू सूद

सोशल मीडिया पर शाह रुख खान के जवाब पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया। उनमें से एक ने लिखा, "आप जवाब दे रहे हैं फैंस को यकीन नहीं हो रहा, उन्हें लग रहा है कि कहीं अकाउंट हैक तो नहीं हो गया है?"

दूसरे ने कहा, “सच है। प्यार और दुआ। यही कारण है कि आपके चेहरे पर नूर है। इंशा अल्लाह..."

हालांकि सवालों का सिलसिला अभी थमा नहीं। एक और यूजर ने शाहरुख खान से उनके नाम के पीछे खान लगाने की वजह पूछ डाली।

यूजर ने पूछा, खान साब आपकी फैमिली बैकग्राउंड तो कश्मीरी हैं ना तो फिर खान क्यों लगाते हैं आप अपने नाम के साथ? जवाब में शाहरुख ने लिखा, 'पूरी दुनिया मेरी फैमिली है। फैमिली के नाम से नाम नहीं होता, काम से नाम होता है। छोटी बातों में मत पड़ों प्लीज'।

‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने लकिया है और फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आएंगे। साल 2023 में किंग खान की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिसमें 25 जनवरी को पठान, 2 जून को जवान और साल के आखिर में डंकी रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने दिया तोहफा

Published on:
05 Jan 2023 02:01 pm
Also Read
View All