बॉलीवुड

‘क्या मैं 60 की उम्र में भी हीरो हूं?’ शाहरुख खान ने बताया क्यों बनाई फिल्म ‘किंग’, उम्र के अंतर पर भी किया खुलासा

Shahrukh Khan King Song Daddy Cool Launch: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हाल ही में फिल्म किंग के नए गाने डैडी कूल के लॉन्च इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म में काम करने की पीछे की वजह का खुलासा किया। किंग खान ने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं।
3 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 8:37 AM IST
Shahrukh Khan King Song Daddy Cool Launch
शाहरुख खान (फोटो सोर्स- IMDb)

Shahrukh Khan King Song Daddy Cool Launch: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। इस फिल्म में शाहरुख एक नए अंदाज में दिखाई देंगे। इसी बीच एक्टर ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने 'किंग' जैसी फिल्म करने का फैसला क्यों लिया? शाहरुख के मुताबिक, वह खुद से एक सवाल का जवाब जानना चाहते थे कि क्या 60 साल की उम्र में भी वह हीरो बन सकते हैं और क्या दर्शक उन्हें उनकी असली उम्र के किरदार में पसंद करेंगे?

'मैं हमेशा से हीरो बनना चाहता था'

शाहरुख खान ने शुक्रवार को अपनी फिल्म के गाने 'डैडी कूल' के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर, करियर और 'किंग' को चुनने के पीछे की वजहों पर खुलकर बात की। शाहरुख ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब उन्हें लगता था कि वह दिखने में बहुत अच्छे नहीं हैं। इसके बावजूद उनके मन में हमेशा हीरो बनने की इच्छा थी। उन्होंने कहा कि उनके लिए हीरो बनना एक निजी चुनौती जैसा था।

एक्टर ने बताया, 'मैंने 'किंग' इसलिए की, क्योंकि मैं हमेशा से हीरो बनना चाहता था। जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन की थी, तब मुझे लगता था कि मैं दिखने में अच्छा नहीं हूं। मेरे मन में ये बात थी कि अगर मेरे जैसा साधारण दिखने वाला इंसान भी हीरो बन सकता है, तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। इसलिए हीरो का किरदार निभाना मेरे लिए हमेशा खास रहा है।'

उम्र के अंतर ने शाहरुख को सोचने पर किया मजबूर

शाहरुख ने बातचीत के दौरान अपने फिल्मी करियर का एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा आया जब उनके साथ फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों और उनकी उम्र के बीच का अंतर काफी ज्यादा होने लगा था।

उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग का किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक रोमांटिक सीन के दौरान उन्हें अपनी उम्र का एहसास हुआ। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि रोमांटिक डायलॉग बोलने के बजाय उनके मन में यह सवाल आने लगा कि क्या उन्होंने अगले दिन सुबह बेटी का गणित का होमवर्क पूरा किया है?

इस किस्से के जरिए शाहरुख ने बताया कि अब वह ऐसे किरदार निभाना चाहते हैं, जो उनकी असली उम्र के करीब हों। उनके मुताबिक, वह 61 साल के व्यक्ति की तरह दिखना और उसी उम्र के हिसाब से कूल रहना चाहते हैं।

'किंग' के पीछे की असली वजह

शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'किंग' के पीछे की असली वजह बताते हुए कहा कि वह खुद भी यह जानना चाहते थे कि क्या 60 साल की उम्र में वह अब भी हीरो बन सकते हैं और अपनी वास्तविक उम्र के किरदार निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सिर्फ यह जानना चाहता था कि क्या मैं 60 साल की उम्र में भी हीरो हूं और अपनी उम्र के हिसाब से किरदार निभा सकता हूं?' शाहरुख के मुताबिक, उनके लिए 'किंग' खुद को एक नए अंदाज में परखने का मौका है। वह पर्दे पर हीरो की अपनी पहचान भी बनाए रखना चाहते हैं और साथ ही ऐसे किरदार भी निभाना चाहते हैं, जो उनकी असली उम्र के करीब हों।

बेटी सुहाना भी फिल्म में आएंगी नजर

शाहरुख ने अपनी बात में बेटी सुहाना खान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फिल्म में उनकी बेटी भी मौजूद हैं और दुनिया की लड़कियां यह सोच सकती हैं कि उनका पिता भी इसी तरह का रहा होगा।

दरअसल, शाहरुख अब अपनी उम्र के हिसाब से किरदार निभाने के साथ-साथ पर्दे पर अपनी पुरानी हीरो वाली छवि को भी बरकरार रखना चाहते हैं। यही वजह है कि 'किंग' उनके लिए एक खास प्रोजेक्ट है।

24 दिसंबर को रिलीज होगी 'किंग'

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

Updated on:
28 Nov 2026, 8:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव