बॉलीवुड

Shah Rukh Khan: बेटे आर्यन के जन्म के समय नाजुक थीं गौरी की हालत, शाहरुख खान को सताने लगा था इस बात का डर

Shah Rukh Khan: एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया कि साल 1997 में आर्यन का जन्म हुआ था लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के दौरान गौरी को विभिन्न ट्यूबों और चिकित्सा उपकरणों के साथ देखना बहुत मुश्किल था।
2 min read
Jun 25, 2023
Shah Rukh Khan said Gauri condition was critical time of birth Aryan
शाहरुख खान फैमिली फोटो

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान ने 31 साल के लंबे करियर में करोड़ों फैंस बनाएं हैं। शाहरुख की शादी गौरी खान से हुई है और उनके तीन बच्चे हैं, आर्यन, सुहाना और अबराम। शाहरुख और गौरी रिश्ते की हर कोई तारीफ करता है।

शाहरुख को गौरी खान को खो देने का डर बुरी तरह डरा दिया था
उनकी प्रेम कहानी को हमेशा एक मिसाल के रूप में देखा जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान किंग खान ने खुलासा किया था कि एक समय ऐसा था, जब उन्हें लगा कि वह गौरी खान को खो देंगे और इस विचार ने उन्हें बुरी तरह डरा कर रख दिया था।

अभिनेता गौरी की जान को लेकर डरे हुए थे
साल 1997 में आर्यन का जन्म हुआ था। उसी समय शाहरुख का स्टारडम शुरू हुआ था। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने उस समय के बारे में बात की थी, जब उनके बेटे का जन्म हुआ था। लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के दौरान गौरी को विभिन्न ट्यूबों और चिकित्सा उपकरणों के साथ देखना शाहरुख के लिए बहुत मुश्किल था। आर्यन को जब गौरी ने जन्म दिया तो अभिनेता उनकी जान को लेकर डरे हुए थे।

उन्होंने कहा, ''मैं उनके सिजेरियन डिलीवरी के लिए उनके साथ ऑपरेशन थिएटर में गया था। मुझे लगा कि वह मर जाएंगी। उस समय मैंने बच्चे के बारे में सोचा भी नहीं। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं था। वह बहुत कांप रही थीं और मैं जानता हूं कि आप बच्चों को जन्म देते समय नहीं मरते, लेकिन फिर भी, मैं थोड़ा डर गया था।”

इसी इंटरव्यू में शाहरुख ने अपने बेटे के लिए आर्यन नाम चुनने के पीछे का कारण भी बताया था। उन्होंने कहा “उन्हें इस नाम की ध्वनि पसंद है। मैंने सोचा था कि जब वह किसी लड़की को बताएगा कि मेरा नाम आर्यन खान है तो वह वास्तव में प्रभावित होगी।" शाहरुख का मानना है कि आर्यन का लुक गौरी और उनसे मिला है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता, आर्यन का हाव-भाव मेरे जैसे हैं, लेकिन मुझे लगता है, वह हम दोनों का एक मिश्रण है।''

Updated on:
25 Jun 2023 02:23 pm
Published on:
25 Jun 2023 02:22 pm
Also Read
View All
“एंटिलिया चा राजा” के दर्शन करने उमड़ा बॉलीवुड! अंबानी परिवार के गणेश पूजन में पहुंचे सलमान, सैफ-करीना, कैटरीना- विक्की

सूरज पंचोली ने दिशा सालियान मौत केस में तोड़ी चुप्पी, आदित्य ठाकरे को लेकर बोले- मैं कभी नहीं मिला

‘तुम भारत के माइकल जैक्सन बन सकते हो’, अरिजीत सिंह ने काजी तौकीर को बताया था रॉकस्टार, ‘बिग बॉस 20’ में किया खुलासा

‘हनुमान अंश’ के इतिहास रचते ही डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी लेकर आएंगे तुलसीदास की कहानी, फिल्म का नाम रखा ‘रामबोला’

इंडोनेशिया में फायरफाइटर्स ने बॉलीवुड के गाने के जरिए सिखाए आग से बचने के तरीके, विदेश से अनोखा वीडियो आया सामने