1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी रोमांटिक फिल्म करने के बाद ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में नजर आएंगी काजोल, फैंस के लिए कही ये बात

Lust Stories 2: फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सिमरन और राज की कहानी प्रेमियों के लिए आदर्श रोमांस का प्रतीक रहे हैं। अब इसके तीन दशक बाद काजोल 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आएंगी, जो मॉडर्न रिलेशनशिप पर आधारित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 25 Jun 2023, 1:20 PM IST

Kajol upcoming movie Lust Stories 2 Release netflix with Neena Gupta

काजोल

Lust Stories 2: एक्ट्रेस काजोल 90 के दशक की सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं, समय के साथ वह विभिन्न फिल्मों में कुछ यादगार किरदारों के साथ फैंस और दर्शकों को इंटरटेन करती रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक मजबूत छाप छोड़ी है। वह फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस के दिल और दिमाग में आज भी मौजूद हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में भरोसेमंद एक्ट्रेस में से एक के रूप में जानी जाती हैं।

अभिनेत्री काजोल इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज का निर्देशन अमित आर शर्मा ने किया है। हाल ही में काजोल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस सीरीज के बारे में कई बातें कीं। इसके साथ ही उन्होंने प्यार, रोमांस और सिनेमा पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

लस्ट स्टोरीज 2 मॉडर्न रिलेशनशिप पर है आधारित
फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के सिमरन और राज की कहानी प्रेमियों के लिए आदर्श रोमांस का प्रतीक रहे हैं। अब इसके तीन दशक बाद काजोल 'लस्ट स्टोरीज 2' में नजर आएंगी, जो मॉडर्न रिलेशनशिप पर आधारित है, इसमें रिश्तों की जटलिताओं के बारे में एक्ट्रेस ने बात की है।

'प्यार की परिभाषा पूरी तरह बदल गई है अब'
वहीं, इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि अब प्यार की परिभाषा पूरी तरह बदल गई है। सिनेमा में भी यह बदलाव दिखाया जा रहा है। प्रेमिका को अनगिनत चिट्ठियां लिखना, बार-बार मैसेज भेजना और किसी के घर के आगे जाकर खड़े हो जाना, यह इशारे आज के वक्त में प्यार या रोमांस नहीं है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि आज के सिनेमा में प्यार के साथ हुए बदलाव और विकास को बखूबी दिखाया जा रहा है। बात 'लस्ट स्टोरीज 2' की करें तो इसमें काजोल के अलावा नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम, अमृता सुभाष, अंगद बेदी, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर और विजय वर्मा जैसे सितारे हैं।

यह भी पढ़ें: RJ ने कहा कार्तिक मैं रिश्ता पक्का समझूं, एक्टर बोले- अपनी मम्मी से पूछकर बताऊंगा, देखें फोटो

ये वेब सीरीज 29 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर काजोल का कहना है कि इस विषय पर काम करते हुए एक एक्टर के लिए सहज रहना और टीम पर भरोसा बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है।