बॉलीवुड

शाहरुख खान ने बताया, ‘जवान’ की 2 खास बातें, जो दर्शकों को जरूर आएंगी पसंद

Shahrukh Khan Jawan: शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' के बारे में सवालों के जवाब दिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Sep 04, 2023
Shah Rukh Khan

Shahrukh Khan Jawan: शाहरुख खान ने रविवार को ट्विटर पर 'आस्क एसआरके' सेशन किया। इसमें उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। शाहरुख ने इस दौरान 7 सितंबर को रिलीज हो रही जवान की खासियत के बारे में भी बात की। जवान पर हुए एक सवाल पर शाहरुख ने कहा कि दो बातें सभी को जरूर पसंद आएंगी। एक तो 'जवान' के इंटरनेशनल लेवल के एक्शन को लोग पसंद करेंगे। दूसरा हिन्दी पट्टी के लोग नयनतारा को भी सराहेंगे, जिस तरह से साउथ के लोग उनको पसंद करते हैं।


बुकिंग पर भी शाहरुख ने दिया जवाब
असमत खान नाम के शख्स ने शाहरुख से पूछा, जवान की एडवांस में कितना फर्जीवाड़ा और इसमें और कितनी हकीकीत है? इस पर शाहरुख ने कहा, 'ये सोशल मीडिया वाली घटिया बातें मत करो यार। सभी के लिए अच्छे विचार और अच्छी भावना रखें। यही जीवन के लिए बेहतर है।'

एक यूजर ने शाहरुख से कहा, क्या आप मेरी गर्लफ्रेंड के लिए जवान का फ्री टिकट ऑफर कर सकते हैं? मैं बेकार हूं। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, फ्री में प्यार देता हूं भाई। टिकट के तो पैसे ही लगेंगे। रोमांस में सस्ते मत बनो, जाओ और टिकट खरीदो... और उसे अपने साथ ले जाओ।

शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति की मुख्य भूमिकाओं वाली जवान ने एडवांस बुकिंग में पठान समेत ज्यादातर हिन्दी फिल्मों से बेहतर रिकॉर्ड हासिल किया है। एटली के निर्देशन में बनी ये फिल्म 3 भाषाओं में रिलीज हो रही है।

Published on:
04 Sept 2023 08:13 am
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो