बॉलीवुड

कलिंग सेना की शाहरुख को खुली धमकी, बढ़ेगी सुरक्षा

ओडिशा के एक संगठन कलिंग सेना ने 17 वर्ष पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अशोका' में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में अभिनेता के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी दी है।
2 min read
Nov 25, 2018
Shahrukh khan
Shahrukh khan

पुलिस ने शनिवार को कहा कि कलिंग सेना की धमकी के बाद ओडिशा में शाहरुख खान के दौरे के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। कलिंग सेना ने शाहरुख के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी दी है। ओडिशा के एक संगठन कलिंग सेना ने 17 वर्ष पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अशोका' में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में अभिनेता के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी दी है।

इसके साथ ही संगठन ने कलिंगा स्टेडियम में 27 नवंबर को पुरुष हॉकी विश्व कप के उद्घाटन के मौके पर उनके यहां आने पर काले झंडे दिखाने की धमकी दी है। भुवनेश्वर के डीसीपी अनूप साहू ने कहा, 'हॉकी विश्व कप के दौरान हम शाहरुख खान के दौरे के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करेंगे। हालांकि अभिनेता के कार्यक्रम के बारे में अभी पुष्टि होना बाकी है।'

संगठन के प्रमुख हेमंत रथ ने शाहरुख से 'अशोका' में ओडिशा के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगने की मांग की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि कलिंग को गलत तरीके से दिखाकर फिल्म ने राज्य की संस्कृति और यहां के लोगों का अपमान किया है।

Published on:
25 Nov 2018 03:53 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा