5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान पर फूटा कलिंग सेना का गुस्सा, कहा- राज्य में कदम रखा तो मुंह काला कर…

शाहरुख खान को 2018 के हॉकी वर्ल्ड कप की ओपन सेरेमनी का हिस्सा बनने के लिए पहुंचना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 24 Nov 2018, 3:24 PM IST

shahrukh khan

shahrukh khan

कलिंग सेना ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को यह धमकी दी है कि अगर वो ओडिशा में कदम रखते हैं तो काली स्याही से उनका मुंह काला किया जाएगा और काले झंडे दिखाकर उनका विरोध भी होगा। संगठन का कहना है कि एक्टर ने 17 साल पहले अपनी फिल्म 'अशोका' के जरिए ओडिशा की भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी जिसके लिए उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने किया आमंत्रित
दरअसल शाहरुख खान को 2018 के हॉकी वर्ल्ड कप की ओपन सेरेमनी का हिस्सा बनने के लिए पहुंचना है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खुद शाहरुख को 27 नवंबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 2018 के पुरूष हॉकी के उद्दघाटन समारोह में आमंत्रित किया है।

फूका गया शाहरुख का पुतला
विरोध कर रहे संगठन के मुखिया हेमंत रथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'शाहरुख खान ने आज से 17 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'अशोका' में ओडिशा और यहां के लोगों का अपमान किया था इसके लिए उन्होंने माफी भी नहीं मांगी।' अब एक बार फिर से यह मुद्दा गरमा गया है। 11 नवंबर को कलिंग सेना ने एक रैली भी निकाली थी जिसमें किंग खान के पुतले को जलाया गया था। रिपोर्ट के अनुसार संगठन के मुखिया ने 'जीरो' एक्टर से ओडिशा की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगने की डिमांड की है। साथ ही 11 नवंबर को संगठन ने एक रैली कर एक्टर का पुतला भी फूका था।

मामला
गौरतलब है कि साल 2001 में प्रदर्शित हुई फिल्म 'अशोका' का ओडिशा में उस वक्त भारी विरोध हुआ था। सिर्फ एक हफ्ते बाद ही फिल्म को सिनेमाहॉल से हटा दिया गया था। दरअसल फिल्म में राजा अशोक और कलिंग साम्राज्य के इतिहास को दिखाया गया है। साथ ही यह भी आरोप लगा था कि मूवी में कलिंग वार को गलत तरीके फिल्माया गया है। जिसके कारण राज्य की संस्कृति का अपमान हुआ।