बॉलीवुड

शाहिद सहित इस साल टीवी और बॅालीवुड के ये 5 सितारे बने माता-पिता, देखें पूरी लिस्ट

5 सितंबर को मीरा ने बेटे को जन्म दिया है। ऐसे ही कई और मशहूर चेहरे हैं जिनके घर इस साल नन्हें चिराग ने जन्म लिया। आज हम उन्हीं कुछ जोड़ों के नाम बताने जा रहे हैं...
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2018, 1:06 PM IST
shahid kapoor alike 5 bollywood and tv stars become parents in 2018
shahid kapoor alike 5 bollywood and tv stars become parents in 2018

बॅालीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए ये साल बेहद खास रहा है। जहां इस साल सोनम कपूर से लेकर नेहा धूपिया तक बड़े सितारों ने अपने ब्वॅायफ्रेंड्स संग शादी की वहीं कुछ मशहूर सितारों को इस साल माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनमें से एक हैं सबसे चर्चित जोड़ा शाहिद कपूर और मीरा राजपूत। जी हां, 5 सितंबर को मीरा ने बेटे को जन्म दिया है। ऐसे ही कई और मशहूर चेहरे हैं जिनके घर इस साल नन्हें चिराग ने जन्म लिया। आज हम उन्हीं कुछ जोड़ों के नाम बताने जा रहे हैं...

निर्देशक अभिषेक कपूर

सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'केदारनाथ' के निर्देशक अभिषेक कपूर हाल में पिता बने हैं। अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा यादव को बेटा हुआ हैं। इससे पहले इन दोनों को एक बेटी इसाना हैं जो बहुत ही क्यूट हैं।

अभिषेक कपूर ने इस खुशखबरी के बारे में इंस्टाग्राम के जरिए बताया। उन्होंने एक वीडियो शेयर की जिसमें उनकी बेटी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा हैं कि ,' भगवान शिव के आशीर्वाद से,आज सुबह मेरी वाइफ प्रज्ञा यादव ने हमारी जिंदगी में एक और खुशी का तोहफा दिया है। आज 28 अगस्त को इसाना का छोटा भाई आ गया हैं। वह दोनों स्वस्थ्य हैं और अभी आराम कर रहे हैं...।

मिहिका वर्मा

टीवी शो 'ये हैं मोहब्बते' की मशहूर एक्ट्रेस मिहिका ने भी इसी साल अप्रैल में बेटे को जन्म दिया। इसके चलते उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया। मिहिका ने वर्ष 2016 में चुपचाप तरीके से अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद के साथ शादी कर ली थी। इस बात का पता तब लगा जब मिहिका ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीर शेयर की।

जस्वीर कोर

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस 'जस्वीर कोर' ने 26 जून, 2018 में बेटी को जन्म दिया।

पंछी बोरा

टीवी शो 'कयामत' की मशहूर एक्ट्रेस पंछी बोरा ने इस साल फरवरी में बेटी को जन्म दिया।

Updated on:
6 Sep 2018, 1:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी