बॉलीवुड

शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी

एक्टर शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने एक लंबे समय बाद अपनी टूटी शादी के बारें में खुलकर बात की। जिसमें उन्होंने एक्स पति और एक्टर पंकज कपूर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
2 min read
• •
May 09, 2021
Shahid Kapoor Mother Neelima Azeem Talks About Her Divorce
Shahid Kapoor Mother Neelima Azeem Talks About Her Divorce

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक्ट्रेस नीलिमा अजीम और एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं। जब शाहिद बेहद ही साढ़ें तीन साल के थे। सभी नीलिमा और पंकज का तलाक हो गया था। एक लंबे अरसे बाद नीलिमा ने पकंज कपूर संग हुए उनके तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया कि बेशक वह पकंज कपूर से अलग हो गई हों, लेकिन शाहिद कपूर के लिए कभी कोई चीज़ें नहीं बदली। शाहिद का जब जन्म हुआ तब से ही वह अपनी नानी के घर में रहते थे जो कि दिल्ली में था। वहीं पकंज कपूर परिवार को छोड़ अपनी किस्मत अजमाने के लिए शाहिद के पैदा होने से पहले ही मुंबई चले गए थे। शादी के टूटने को लेकर नीलिमा ने कई बड़े खुलासे किए हैं। चलिए आपका बतातें हैं कि आखिर क्यों उन्होंने क्यों इतना बड़ा फैसला लिया।

नीलिमा को छोड़ गए थे पंकज कपूर

हाल में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस नीलिमा ने बताया कि 'शाहिद का जन्म दिल्ली में हुआ था। उस वक्त भी वह अपने पैरेंट्स के घर में रहती थीं। उनके पति पकंज कपूर उन्हें पहले ही छोड़कर मुंबई चले गए थे। जब नीलिमा प्रेग्नेंट हुईं और उनके पेट में शाहिद थे। तब उन्हें पता चला कि पकंज कपूर मुंबई टीवी और फिल्मों में अपनी किस्मत को अजमा रहें हैं। यह जानकर उन्होंने पकंज को सपोर्ट किया क्योंकि वह मानती थीं कि वह एक टैलेंटेड शख्स हैं। जिन्हें असल में अपनी काबिलियत को लोगों को दिखाना चाहिए।'

प्रेग्नेंसी में भी पास नहीं थे पकंज कपूर


नीलिमा ने आगे बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी में वह अपने माता-पिता के घर पर ही रहीं। उनके इस मुश्किल वक्त में उनके माता-पिता और उनके भाई ने उनका बहुत ध्यान रखा। जब शाहिद का जन्म हुआ तब भी वह अपने माता-पिता के घर पर ही रहीं क्योंकि पंकज और उनका कभी कोई घर ही नहीं था। शाहिद को भी नानी के घर में रहने की आदत लग चुकी थी। नीलिमा ने बताया कि कभी ऐसा नहीं हुआ कि जब शाहिद को पिता के घर से शिफ्ट होकर कहीं और जाना पड़ा हो, वह जन्म से ही अपनी नानी के घर में रहें जहां वह पैदा हुए।

दूसरी शादी भी टूटी

नीलिमा ने बताया कि उन पर इस बात का कोई बड़ा असर नहीं पड़ा। लेकिन वह यह मानती हैं कि अलग रहने और तलाक लेने जैसी दो अलग-अलग बातों में काफी अंतर है। क्योंकि वह काफी जवान थे और वह उन्हें वैसा ही माहौल मिला जैसी की उन्हें आदत थी। नीलिमा और पंकज कपूर के तलाक की बात करें तो साल 1984 में दोनों अलग हो गए थे। नीलिमा ने अकेले ही शाहिद कपूर को पाला।

पंकज कपूर से अलग होने के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से शादी की और उनके साथ उनका बेटा ईशान खट्टर हुआ,लेकिन नीलिमा की यह शादी भी नहीं चली और वह राजेश खट्टर से भी अलग हो गईं। अच्छी बात यह है कि नीलिमा के दोनों ही बेटे शाहिद और ईशान बॉलीवुड में काफी अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी गिनती बेहदतरीन स्टार्स में होती है।

Published on:
09 May 2021 11:52 am
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है