बॉलीवुड

Shahid Kapoor को नहीं पसंद थी उनकी और Kareena Kapoor की जोड़ी, बताया था बेहद खराब

करीना (Kareena Kapoor) के साथ शाहिद (Shahid Kapoor) को नहीं पसंद थी अपनी जोड़ी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमृता राव (Amrita Rao) को बताया था बेहतर 2007 में हुआ था शाहिद और करीना का ब्रेकअप
2 min read
• •
May 12, 2020
Kareena Kapoor and Shahid Kapoor
Kareena Kapoor and Shahid Kapoor

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) ने एक बार अपने इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अपनी और करीन कपूर (Kareena Kapoor) की ऑनस्क्रीन जोड़ी बहुत खराब लगती थी। एक दौर में शाहिद और करीना बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। दोनों के अफेयर के चर्चे फिल्मी गलियारों में आम थे लेकिन साल 2007 में दोनों अलग हो गए और धीरे-धीरे अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ गए। हालांकि पर्दे पर दोनों की जोड़ी को आज भी फैंस बेहद पसंद करते हैं और साथ ही मिस भी करते हैं। लेकिन शाहिद को ये केमेस्ट्री कुछ खास नहीं लगती थी।

शाहिद कपूर ने साल 2011 में दिए अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हे करीना और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी (Onscreen Jodi) बिल्कुल पसंद नहीं थी। जबकि दोनों ने साथ में फिदा, 36 चाइना टाउन, चुपचुप के, मिलेंगे-मिलेंगे और जब वी मेट जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन शाहिद का मानना था कि दोनों अपनी शुरुआती फिल्मों में काफी खराब लगते थे।

हालांकि उन्होंने जब वी मेट को अच्छी फिल्म माना था और कहा था कि इस फिल्म के किरदार लोगों को बेहद पसंद आए और ये उनके दिलों में बस गई। फिर भी मुझे मेरी जोड़ी करीना से पहले सोनाक्षी, प्रियंका और अमृता के साथ अच्छी लगती थी। शाहिद ने बताया था कि उन्हें पर्दे पर अपनी जोड़ी प्रियंका और अमृता के साथ बढ़िया लगती है।

View this post on Instagram

Saturday Mood: Morocco '09 💯

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

बता दें कि शाहिद और करीना के ब्रेकअप के दौरान ही जब वी मेट फिल्म रिलीज हुई थी। उसके बाद दोनों ने लंबे समय तक साथ काम नहीं किया। करीना ने सैफ अली खान और शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी कर ली। साल 2016 में दोनों फिल्म उड़ता पंजाब में साथ दिखे लेकिन करीना-शाहिद का एक भी सीन साथ नहीं था। हालांकि फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों स्टेज पर साथ नजर आए थे। करीना के बेटे तैमूर अली खान इंटरनेट सेंशन बन चुके हैं वहीं शाहिद कपूर के दोनों बच्चे भी अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं।

Published on:
12 May 2020 12:00 am
Also Read
View All
Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘द वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान