बॉलीवुड

फिर वायरल हुई शाहिद कपूर की बेटी मीशा की क्यूट तस्वीरें, यहा देखें

फिर वायरल हुई शाहिद कपूर की बेटी मीशा की क्यूट तस्वीरें, यहा देखें  

2 min read
Dec 07, 2017
Shahid_Kapoor

फिल्म 'पद्मावती' में राजा रावल रत्नसिंह का किरदार निभाने अभिनेता शाहिद कपूर की बेटी मीशा कपूर किसी राजकुमारी से कम नहीं है। विवाद के चलते पद्मावती को रिलीज होने में अभी काफी वक्त लगने वाला है। इस बीच शाहिद अपनी क्यूट बेटी मीशा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। शाहिद की बेटी मीशा का नाम बॉलीवुड इंस्डट्री के सबसे क्यूट पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल है। पेपराजी भी उन्हें काफी पसंद करते हैं इसलिए क्ल्कि करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं जैसे करीना कपूर के बेटे तैमूर को नहीं छोड़ते हैं। मीशा अब एक वर्ष की हो चुकी हैं। फैंस भी इस नन्हीं परी की हर छोटी बड़ी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। हाल में मीशा को जब पापा शाहिद की गोद में देखा तो देखने वाले देखते ही रह गए। पापा शाहिद ब्लू टी शर्ट और हॉफ कैपरी पहने हुए थे वहीं बेटी मीशा भी ब्लू रंग के फिरोक में नजर आईं।

बता दें कि हाल में शाहिद और मीरा ने मीशा का पहला बर्थडे विदेश में सेलिब्रेट किया। मीशा के पहले बर्थडे पर शाहिद ने फिल्म पद्मावती की शूटिंग से ब्रेक लेकर विदेश की उड़ान भरी थी। अपने फैन्स को इस बारे में जानकारी देते हुए शाहिद और मीरा ने इस पहले बर्थडे कि तस्वीरें सोशल मिडिया पर पोस्ट की थी।

इस दौरान शाहिद, मीरा और मीशा एक—दूसरे के साथ काफी खुश लग रहे थे। फिलहाल स्टार किड्स में करीना कपूर के बेटे तैमूर के बाद मीशा का नाम टॉप पर है। देखते ही देखते मीशा की हर फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो जाती है। इससे उसकी पॉपुलरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। मीशा को चाहने वाले किस हद तक उनकों पसंद करते हैं।

हालांकि, पहले शाहिद कपूर अपनी क्यूट बेटी को पेपराजी के कैमरों से बचाते नजर आते थे। लेकिन जब उनको एहसास हुआ कि उनके फैंस किस हद तक उन्हें पसंद करते हैं। इसके बाद शाहिद अक्सर बेटी मीशा की क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और पेपराजी को भी जमकर पोज देते हैं।

ये भी पढ़ें

आमिर की ये फेमस हीरोइन 17 साल बाद इस फिल्म से करने जा रही हैं कमबैक

Also Read
View All