बॉलीवुड

सैफ अली खान पर Hexa Blade से हमला करने वाला शख्स अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार

अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने वाले कथित हमलावर की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
3 min read
• •
Updated: 17 Jan 2025, 6:52 PM IST
Saif Ali Khan Attack Case
Saif Ali Khan Attack Case

Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक्टर पर हमला करने वाले कथित हमलावर की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, हालांकि इस मामले में सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कथित हमलावर को शुक्रवार की सुबह फॉकलैंड रोड, गिरगांव से हिरासत में ले लिया गया है। शुक्रवार सुबह उस व्यक्ति को बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाते हुए दिखाया गया।

इस बीच शुक्रवार दोपहर को मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिस व्यक्ति को पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया था, उसका सैफ अली खान पर हुए हमले से कोई लेना-देना नहीं है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले के सिलसिले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है या गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बता दें वहीं सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू मारने वाले संदिग्ध का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति को चेहरा ढके हुए रात करीब 1:30 बजे इमारत के फायर एग्जिट से घुसते हुए देखा जा सकता है।

वहीं सैफ अली खान को उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू मारने वाले संदिग्ध का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में संदिग्ध व्यक्ति को चेहरा ढके हुए रात करीब 1:30 बजे इमारत के फायर एग्जिट से घुसते हुए देखा जा सकता है।

Saif Ali Khan Attack Case

हमलावर के कंधे पर नारंगी रंग का दुपट्टा और हाथ में एक बैग

पुलिस द्वारा जारी की गई सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति को टी-शर्ट और जींस पहने हुए देखा जा सकता है, जिसके हाथ में एक बैग है और उसके कंधे पर नारंगी रंग का दुपट्टा है। वीडियो में उसे सीढ़ियों से चढ़ते हुए दिखाया गया है। इस दौरान वह आस-पास के कमरों की तरफ देख रहा है।

वहीं करीना कपूर खान को लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां उनके पति सैफ अली खान का इलाज चल रहा है।

Kareena-Kapoor

सूत्रों ने बताया है कि इब्राहिम अली खान ने अपने पिता पर हुए हमले के बीच अपनी फिल्म दिलेर की शूटिंग स्थगित कर दी है। सूत्रों की मानें तो इब्राहिम अपने पिता के घर आने और पूरी तरह से ठीक होने तक उनके साथ रहना चाहते हैं।

Son Ibrahim reaches hospital to see Saif Ali Khan

डॉक्टरों का क्या है कहना?

सैफ का इलाज करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि अब वे खतरे से बाहर हैं। सैफ को आइसीयू वार्ड से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।

Saif-Ali-Khan-Attack-Case-

लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सैफ अली खान के शरीर से निकाला गया चाकू अगर 2 मिमी और अंदर तक घुस जाता तो अभिनेता की रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंच सकता था।

हाल ही में लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने एक बयान में खुलासा किया, "रीढ़ में चाकू फंसने के कारण उन्हें (सैफ को) वक्षीय रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। चाकू को निकालने और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने उनके बाएं हाथ पर दो और गर्दन पर एक और गहरे घाव को ठीक किया। अब वह पूरी तरह से स्थिर हैं। वह ठीक हो रहे हैं और अब खतरे से बाहर हैं।"

Updated on:
17 Jan 2025, 6:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई