एलियामा फिलिप ने आगे बताया, “मैं जल्दी से उठ गई और बेड की तरफ चली गई। मुझे देखते ही उस चोर ने चुप रहने का इशारा किया और कहा, कोई आवाज नहीं। उस आदमी ने धमकाया कि, कोई आवाज नहीं, और कोई बाहर भी नहीं आएगा। जब मैंने उनसे पूछा कि, आपको क्या चाहिए. उसने कहा, 1 करोड़ रुपए चाहिए। उसके बाद एक दूसरी केयरटेकर ने उस बदमाश के बारे में सैफ अली खान और करीना कपूर को बताया। उसके बाद सैफ और उस हमलावर के बीच हाथापाई हुई. हमलावर ने सैफ पर लकड़ी की वस्तु और हेक्सा ब्लेड से हमला किया, जिससे उन्हें चोट लग गई. परिवार जल्दी से कमरे से बाहर भाग गया और दरवाजा बंद कर दिया. उसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इस बारे में इन्फॉर्म किया।