बॉलीवुड एक्टर और करीना कपूर के पति सैफ खान पर बुधवार को घर में बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद वह लहुलुहान हो गए और उन्हें आनन-फानन में मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उनका ऑपरेशन हुआ है और उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। वहीं, मुंबई पुलिस की रातों की नींद उड़ गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि यह हमला सोची समझी साजिश थी या कोई और वजह? हालांकि पुलिस से जुड़े सूत्रों का बड़ा बयानस सामने आ रहा है।