बॉलीवुड

अबराम के बर्थडे में नहीं दिखे शाहरुख और आर्यन, गौरी और सुहाना ने मिलकर मनाया जन्मदिन

Abram Birthday: अबराम के बर्थडे में पिता शाहरुख खान और बड़े भाई आर्यन खान नजर नहीं आए। सोशल मीडिया पर बर्थडे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है…

2 min read
May 30, 2025
Abram Khan Birthday Story

Abram Khan Birthday: शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम खान ने 27 मई को अपना 12वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अब जाकर वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है, अबराम के बर्थडे सेलिब्रेशन में मां गौरी बड़ी बहन सुहाना और उनकी नानी हैं। लेकिन उनके पिता शाहरुख खान और बड़े भाई आर्यन खान नजर नहीं आए। हालांकि इस बर्थडे पार्टी में शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी नजर आईं।

धूमधाम से मनाया गया अबराम खान बर्थडे

वायरल हो रहे वीडियो में अबराम का हाथ पकड़कर, सुहाना समारोह स्थल तक ले जाती दिख रही हैं। उनके पीछे मां गौरी भी आती दिख रही हैं। अबराम के लिए एक शानदार केक भी रखा गया है। जिस पर लिखा है- ‘हैप्पी बर्थडे अबराम’

जानकारी के मुताबिक इस शानदार बर्थडे का आयोजन मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर आर्ट्स कैफे में मनाया गया।

शाहरुख खान बर्थडे में क्यों नहीं दिखाई दिए?

शाहरुख की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान इन दिनों शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं। लेकिन वह बर्थडे में क्यों नहीं दिखाई दिए इसका पता नहीं चल सका है।

बता दें अबराम को शाहरुख ने 3 करोड़ रुपए की कार अल्ट्रा लग्जरी लेक्सस एलएम 350एच गिफ्ट की थी। अक्सर अबराम को इस कार में घूमते देखा गया है। इसमें फ्रिज से लेकर टीवी तक की सुविधाएं हैं। ये वही कार है जो अभिनेता रणबीर कपूर और जान्हवी कपूर के पास है।

वहीं सुहाना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ 'किंग' नामक फिल्म में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Also Read
View All

अगली खबर