Tamannaah Bhatia Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इल्जाम लगाए हैं कि वह खुद ब खुद दूसरे के पेजों को लाइक करता है। कुछ समय पहले ही विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम को लेकर दावा किया था कि आपने आप उनके हैंडल से पोस्ट लाइक हुई। अब तमन्ना भाटिया ने अपनी एक सेल्फी के साथ एक स्टोरी पोस्ट करते हुए कहा, "क्या इंस्टाग्राम हमें ये बता सकता है कि वह खुद से पेजों को कैसे लाइक करता है? क्योंकि कई लोग इसे खबर बना रहे हैं और मुझे अपना काम करना है।"