Dhanashree Verma Reaction On Love: एक्ट्रेस और डांसर धनश्री वर्मा युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद एक बार फिर प्यार में पड़ने को तैयार हैं। उन्होंने असली प्यार का मतलब बताया है। वहीं, अपने काम को लेकर भी बात की है। युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक को लगभग 2 महीने बीत चुके हैं और जहां एक तरफ आरजे महविश को युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहा जाता है वहीं, अब धनश्री ने भी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट कर रहे हैं।