दीपिका अपने मॉर्निंग रूटीन में मल्टी-विटामिन लेती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सीजनल फ्रूट्स भी डाइट में फॉलो करती हैं। 30 साल की होने के बाद से ही दीपिका ने अपनी हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम टेबलेट का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया हैं। वहीं, अपने लंच और डिनर में न्यूट्रिशन फूड लेती हैं। उनके खाने में मिक्स सब्जियों के साथ, बिना तड़के वाली दाल, ज्वार की रोटी और घर की बनी हुई दही शामिल होती है।